ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत , पांवटा साहिब में पेश आई घटना , मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस 

सिरमौर में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे है। आलम यह है की जिला में आये दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है।  ऐसा ही एक सड़क हादसा बुधवार को  पेश आया जिसमे ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह बद्रीपुर जामनीवाला रोड़ पर मंदिर से आरही महिला एक ट्रक नम्बर HP17B-5195 की चपेट में आकर ट्रक के अगले बांई तरफ के टायर के नीचे आ गई

Feb 11, 2026 - 19:24
 0  15
ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत , पांवटा साहिब में पेश आई घटना , मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब   11-02-2026

सिरमौर में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे है। आलम यह है की जिला में आये दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है।  ऐसा ही एक सड़क हादसा बुधवार को  पेश आया जिसमे ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह बद्रीपुर जामनीवाला रोड़ पर मंदिर से आरही महिला एक ट्रक नम्बर HP17B-5195 की चपेट में आकर ट्रक के अगले बांई तरफ के टायर के नीचे आ गई। 
हादसा में घायल महिला शोभा  पत्नि स्व0  राकेश शर्मा निवासी वार्ड नं0 13, बद्रीपुर जग्गा गली , तहसील पांवटा साहिब , जिली सिरमौर उम्र 58 वर्ष को इलाज के लिये सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया। जहां से नाहन रेफर किया गया , जिसकी रास्ते में मृत्यु हो गई है। यह हादसा ट्रक चालक की गलती से होना पाया गया है जिसके विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में धारा 281, 125(a), 125(b) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसका अन्वेषण जारी है। 
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow