दशमेश रोटी बैंक ने 60 से अधिक निर्धन परिवारों को निशुल्क राशन किया वितरित            

ऐतिहासिक गुरुद्वारा दशमेश अस्थान साहिब में दशमेश सेवा सोसायटी द्वारा स्थापित किए गए दशमेश रोटी बैंक के माध्यम से आज निधन जरूरतमंद गरीब परिवार को महीने भर का निशुल्क राशन उपलब्ध करवाया

Oct 21, 2024 - 19:38
Oct 21, 2024 - 19:44
 0  28
दशमेश रोटी बैंक ने 60 से अधिक निर्धन परिवारों को निशुल्क राशन किया वितरित            
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

दीपावली त्यौहार को लेकर मिठाई समेत अन्य सामान करवाया उपलब्ध         

पिछले 6 सालों से लगातार रोटी बैंक समाज सेवा में अग्रणी

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     21-10-2024

ऐतिहासिक गुरुद्वारा दशमेश अस्थान साहिब में दशमेश सेवा सोसायटी द्वारा स्थापित किए गए दशमेश रोटी बैंक के माध्यम से आज निधन जरूरतमंद गरीब परिवार को महीने भर का निशुल्क राशन उपलब्ध करवाया गया है  दीपावली त्यौहार के मध्य नजर दिए मोमबत्ती मिठाइयां एवं दीपावली का अन्य सामान भी गरीब लोगों को वितरित किया गया ।

समाज सेवा में अग्रणी दशमेश सेवा सोसायटी ने समाज के असहाय और निर्धन लोगों को दिवाली के मौके पर एक माह का मुक्त राशन वितरित किया। समिति के अध्यक्ष सरबजीत सिंह ने बताया कि दीपावली का पावन पर्व आ रहा है। जिसको लेकर दशमेश रोटी बैंक ने निर्धन परिवारों को उनके त्योहार खुशनुमा हो उसके मध्यनजर  दीपावली त्यौहार का भी सामान उपलब्ध करवाया है। 

उन्होंने कहा कि दिया मोमबत्ती मिठाइयां समेत अन्य सामान आटा चावल दाल चीनी नमक रिफाइड़ समेत अन्य खाद्य सामान उलपब्ध करवाया गया है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है प्रत्येक जरूरमन्त तक हर संभव मदद पहुंचाई जा सके। दशमेश रोटी बैंक पिछले 6 सालों से लगातार समाज सेवा में कार्य कर रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow