देश में गरीबी व बेरोजगारी से भी अधिक घातक है जनसंख्या विस्फोट : शांता कुमार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि चुनाव का अन्तिम दौर 1 जून की तरफ बढ़ रहा है। वर्तमान सरकार के विरुद्ध सबसे बड़ी बात गरीबी और बेरोजगारी कही जा रही है। शांता कुमार का कहना है कि आज भी कुछ स्थानों पर गरीबी और बेरोजगारी है परन्तु यह कहना चाहता हूं कि इसकी जिम्मेदारी वर्तमान सरकार नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबी और बेरोजगारी दूर करने के लिए कई योजनाएं चलाई

May 28, 2024 - 19:42
 0  32
देश में गरीबी व बेरोजगारी से भी अधिक घातक है जनसंख्या विस्फोट : शांता कुमार
यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा  28-05-2024
पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि चुनाव का अन्तिम दौर 1 जून की तरफ बढ़ रहा है। वर्तमान सरकार के विरुद्ध सबसे बड़ी बात गरीबी और बेरोजगारी कही जा रही है। शांता कुमार का कहना है कि आज भी कुछ स्थानों पर गरीबी और बेरोजगारी है परन्तु यह कहना चाहता हूं कि इसकी जिम्मेदारी वर्तमान सरकार नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबी और बेरोजगारी दूर करने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। 
25 करोड़ गरीब गरीबी रेखा से बाहर भी निकले हैं। करोड़ों युवाओं को रोजगार भी मिला है। इतनी योजनाएं मोदी सरकार ने चलाई हैं कि इससे बढ़कर कोई सरकार और कुछ नहीं कर सकती। इस सबके बाद भी जो गरीबी और बेरोजगारी है, उसका कारण बढ़ती आबादी है। शांता कुमार ने कहा कि उन्हें दुख है कि देश की सबसे बड़ी समस्या पर इस चुनाव में राजनीतिक दलों ने कोई चर्चा नहीं की। 1947 में 35 करोड़ भारत की जनसंख्या आज 77 वर्ष के बाद 144 करोड़ हो गई है। 
77 वर्ष में लगभग 100 करोड़ आबादी का बढ़ना गंभीर है। आज भी प्रतिवर्ष देश की आबादी 1 करोड़ 20 लाख बढ़ जाती है। टिड्डी दल की तरह बढ़ती ऐसी जनसंख्या की गरीबी व बेरोजगारी को कोई भी सरकार समाप्त नहीं कर सकती। शांता कुमार ने कहा कि विश्व के 190 देशों में प्रतिवर्ष लगभग 8 करोड़ आबादी बढ़ती है। विश्व के कई देशों में बढ़ती आबादी को रोक लिया है। 
उन्होंने कहा पिछले वर्ष 15 अगस्त के भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समस्या का जिक्र करते हुए कहा था कि जनसंख्या विस्फोट भयंकर समस्या है, इस ओर ध्यान देना चाहिए। शांता कुमार ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि चुनाव के बाद नरेन्द्र मोदी जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाएंगे और देश गरीबी व बेरोजगारी से मुक्त हो जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow