पंजैहरा स्कूल के बच्चों ने नशे के प्रति किया जागरूक
नालागढ़ उपमंडल अधीनस्थ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजैहरा में भारत सरकार द्वारा चलाए गए नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज प्रार्थना सभा में भाषण द्वारा बारहवीं कक्षा की छात्रा ज्योति राणा ने किया जागरूक |
यंगवार्ता न्यूज - नालागढ़ 25 जुलाई, 2026 :
नालागढ़ उपमंडल अधीनस्थ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजैहरा में भारत सरकार द्वारा चलाए गए नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज प्रार्थना सभा में भाषण द्वारा बारहवीं कक्षा की छात्रा ज्योति राणा ने किया जागरूक |
नशा निवारण समिति के प्रभारी मनोज डोगरा जी ने भी बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बता कर किया जागरूक | उन्होंने कहा हमें नशे से बचकर रहना चाहिए | आज नशा दिन प्रतिदिन अपने पैर पसारता जा रहा | जो हमारे समाज के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है | इसमें सभी अध्यापक साथियों ने उनको सहयोग दिया | उन्होंने बच्चों को नशे के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि हमें जीवन में कभी भी नशा नहीं करना चाहिए | अगर विद्यार्थियो आपने नशा करना है तो पढ़ने का करो | इसके अतिरिक्त और कोई भी नशा नहीं करना चाहिए |
स्कूल की प्रधानाचार्या संगीता ने विद्यार्थियों को बताया कि आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना चाहिए| जीवन में कभी भी नशा नहीं करना चाहिए | नशा घर परिवार की बर्बादी की जड़ है | विद्यार्थियों ने स्कूल से पंजैहरा गांव तक रैली निकाली | नशा भगाओ, जीवन बचाओ के नारे लगाते हुए लोंगो को जागरुक किया | जोघों पुलिस चौकी से आए पुलिस के जवानों अमित कुमार, अवतार सिंह ने भी बच्चों को नशे के प्रति जागरूक किया और रैली में भी बच्चों का सहयोग किया |
रैली द्वारा आसपास के गांव के लोगों को भी नशे के प्रति जागरूक किया | बच्चों में नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता भी करवाई गई| इस अवसर पर बच्चों के साथ मौजूद रहे अध्यापक मनोज डोगरा जी प्रवक्ता भौतिकी विज्ञान, जयपाल चौधरी प्रवक्ता राजनीति विज्ञान, जगदीश चंद प्रवक्ता रासायन विज्ञान, डॉ जयपाल ठाकुर प्रवक्ता हिंदी राजवीर कौर प्रवक्ता कॉमर्स शेर सिंह, चतर सिंह, हरदेव सिंह, , रामपाल, सतवीर कौर, गीतादेवी कीर्ति धीमान व अन्य अध्यापक साथी भी मौजूद रहे |
What's Your Reaction?

