राम मंदिर चोरी प्रकरण पर आंदोलन छेड़ेगी कांग्रेस, पीसीसी की आमसभा में फैसला, जनता को करेंगे जागरूक

अयोध्या राम मंदिर के चंदा प्रकरण पर गरमाई सियासत के बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी ब्लॉक स्तर पर आंदोलन चलाने का फैसला लिया है। पीसीसी के गठन के बाद हुई पहली आमसभा में यह तय हुआ है। आंदोलन के तहत कांग्रेस ब्लॉक स्तर पर इस मुद्दे पर जनता को जागरूक करेगी।

Jul 6, 2026 - 13:14
 0  9
राम मंदिर चोरी प्रकरण पर आंदोलन छेड़ेगी कांग्रेस, पीसीसी की आमसभा में फैसला, जनता को करेंगे जागरूक
यंगवार्ता न्यूज शिमला 6 जुलाई, 2026 : 

अयोध्या राम मंदिर के चंदा प्रकरण पर गरमाई सियासत के बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी ब्लॉक स्तर पर आंदोलन चलाने का फैसला लिया है। पीसीसी के गठन के बाद हुई पहली आमसभा में यह तय हुआ है। आंदोलन के तहत कांग्रेस ब्लॉक स्तर पर इस मुद्दे पर जनता को जागरूक करेगी।

पीसीसी के संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने यह जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने इस दौरान मामले की सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच करवाने की मांग भी की है। विनोद जिंटा ने कहा कि इस आंदोलन को लेकर पार्टी की ओर से एक टैगलाइन भी दी है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के माध्यम से जनता को जागरूक किया जाएगा कि किस तरह से जनता की गाढी कमाई और कठिन परिश्रम कर मंदिर निर्माण के लिए दिए हजारों-करोड़ चंदे का गबन हो जाता है।

विनोद जिंटा ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से करवाई जाए, ताक दूध का दूध और पानी का पानी हो। उन्होंने कहा कि मामले की पूरी सच्चाई देश के सामने आने चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी की आमसभा में राम मंदिर चंदा चोरी, संगठन विस्तार अभियान पर व्यापक चर्चा हुई है। साथ ही नीट पेपर लीक समेत अन्य परीक्षाओं के लीक हो रहे पेपर पर भी सभा में चर्चा की गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow