प्रभावी शासन और जनसहभागिता से वन क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय वृद्धि : मुख्यमंत्री
देवभूमि हिमाचल ने एक बार पुनः यह साबित किया है कि यह प्रदेश देश के सबसे हरित और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक राज्यों में से एक है। पिछले दो दशकों में प्रदेश के वन क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि भारतीय वन सर्वेक्षण (एफएसआई) की द्विवार्षिक रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश का कुल वन क्षेत्र वर्ष 2003 में 14,353 वर्ग किलोमीटर से बढ़कर वर्ष 2023 में 15,580.4 वर्ग किलोमीटर हो गया है
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 06-10-2025
देवभूमि हिमाचल ने एक बार पुनः यह साबित किया है कि यह प्रदेश देश के सबसे हरित और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक राज्यों में से एक है। पिछले दो दशकों में प्रदेश के वन क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि भारतीय वन सर्वेक्षण (एफएसआई) की द्विवार्षिक रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश का कुल वन क्षेत्र वर्ष 2003 में 14,353 वर्ग किलोमीटर से बढ़कर वर्ष 2023 में 15,580.4 वर्ग किलोमीटर हो गया है। यह प्रदेश के कुल भौगोलिक क्षेत्र के 25.73 प्रतिशत से बढ़कर 28 प्रतिशत हो गया है। इसी प्रकार प्रदेश का वृक्ष क्षेत्र 2003 में 491 वर्ग किलोमीटर से बढ़कर 2023 में 855.07 वर्ग किलोमीटर हो गया है, जो कुल क्षेत्रफल के 0.88 प्रतिशत से बढ़कर 1.53 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
What's Your Reaction?



