भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुईं प्रियंका शर्मा बनीं तिलोरधार बीडीसीअध्यक्ष
शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड कार्यालय कमरऊ (तिलोरधार) में बीडीसी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है। सूत्रों के अनुसार, बीते दिन तक भाजपा के पास 8 सदस्यों का समर्थन बताया जा रहा था। हालांकि, अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा समर्थित तीन सदस्यों के बीच खींचतान शुरू हो गई। इ
बताया जा रहा है कि बदले हुए सियासी समीकरण का लाभ उठाते हुए कांग्रेस ने प्रियंका शर्मा को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया, जिसके बाद वे अध्यक्ष निर्वाचित हो गईं। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित सतपाल चौहान निर्वाचित हुए हैं। इस घटनाक्रम के बाद कमरऊ बीडीसी में सत्ता का समीकरण पूरी तरह बदल गया है।
What's Your Reaction?


