बेंगलुरु से दोस्त के माध्यम से आपदा प्रभावितों को भेजी सहायता राशि

मंडी जिला के आपदा प्रभावितों की मदद के लिए दूरस्थ स्थानों से भी राहत राशि प्राप्त हो रही है। जम्मू के मूल निवासी एवं बेंगलुरु में रहने वाले सतिंदर गुप्ता ने अपने दोस्त के माध्यम से सराज क्षेत्र के आपदा प्रभावितों के लिए जिला रेडक्रास सोसायटी में सहयोग राशि भेजी

Jul 11, 2025 - 15:53
 0  32
बेंगलुरु से दोस्त के माध्यम से आपदा प्रभावितों को भेजी सहायता राशि
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी     11-07-2025

मंडी जिला के आपदा प्रभावितों की मदद के लिए दूरस्थ स्थानों से भी राहत राशि प्राप्त हो रही है। जम्मू के मूल निवासी एवं बेंगलुरु में रहने वाले सतिंदर गुप्ता ने अपने दोस्त के माध्यम से सराज क्षेत्र के आपदा प्रभावितों के लिए जिला रेडक्रास सोसायटी में सहयोग राशि भेजी। 

मंडी में रहने वाले उनके दोस्त सेवानिवृत्त अधिकारी सुभाष पाल राम ने तीन हजार रुपए की यह सहयोग राशि आज शुक्रवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार को प्रदान की। 

सुभाष पाल ने अपनी ओर से भी इस आपदा के प्रभावितों के लिए दो हजार रुपए की सहायता राशि भेंट की। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने इन दोनों का आभार व्यक्त किया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow