विद्यापीठ हिलग्रोव स्कूल में गरिमामय वातावरण में होली उत्सव धूमधाम से आयोजित 

विद्यापीठ हिलग्रोव स्कूल परिसर में रंगों के पावन पर्व होली को अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया

Mar 3, 2026 - 15:53
 0  6
विद्यापीठ हिलग्रोव स्कूल में गरिमामय वातावरण में होली उत्सव धूमधाम से आयोजित 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन     03-03-2026

विद्यापीठ हिलग्रोव स्कूल परिसर में रंगों के पावन पर्व होली को अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। 

विद्यालय प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि उत्सव पूर्णतः सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल तरीके से मनाया जाए। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सरोज चौहान ने समस्त विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। 

उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम, एकता और सकारात्मकता का संदेश देती है तथा हमें सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित करती है। इस अवसर पर विद्यापीठ के निदेशक इं. रविंदर अवस्थी एवं डॉ. रमेश शर्मा ने भी सभी को होली की शुभकामनाएँ दी। 

उन्होंने कहा कि होली का पर्व समाज में आपसी विश्वास, सहयोग और सद्भावना को सशक्त बनाने का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे जीवन में सदैव सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएँ, भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं का सम्मान करें। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow