विधानसभा अध्यक्ष ने बैली पंचायत में दो सम्पर्क मार्गों की रखी आधारशिला

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज ग्राम पंचायत बैली में लगभग 1 करोड़ 22 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले मुख्य सड़क से गांव डुहका और गांव लुन्ना के लिए दो संपर्क मार्गो की आधारशिला रखी

Nov 10, 2023 - 20:45
 0  9
विधानसभा अध्यक्ष ने बैली पंचायत में दो सम्पर्क मार्गों की रखी आधारशिला

1 करोड़ 22 लाख रुपए से बनकर तैयार होगी गांव डुहका व लुन्ना के लिए संपर्क सड़कें

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा    10-11-2023

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज ग्राम पंचायत बैली में लगभग 1 करोड़ 22 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले मुख्य सड़क से गांव डुहका और गांव लुन्ना के लिए दो संपर्क मार्गो की आधारशिला रखी।

इस दौरान सुप्रसिद्ध ऐलण माता मंदिर परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गांव डुहका और गांव लुन्ना में संपर्क मार्गों के निर्मित होने से लगभग 200 परिवार लाभान्वित होंगे। सड़क निर्माण को तय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाएगा। पठानिया ने कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास संपर्क मार्गो पर निर्भर करता है सड़क सुविधा हर व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकता है जिसके लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि गांव डुहका के लिए निर्मित होने वाली संपर्क सड़क पर 37.42 लाख रुपये जबकि गांव लुन्ना की संपर्क सड़क पर 85 लाख रुपए की धनराशि खर्च की जाएगी। ढलोग से समेटा संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है जिस पर लगभग 1 करोड़ 68 लाख रुपए की धनराशि व्यय की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मार्ग को आगे खड्डी- बैली मार्ग से जोड़ा जाएगा और जल्द ही खड्डी- बैली को पक्का भी किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम पंचायत बगढ़ार,नागली,  मेल, ढलोग, जियूंता, मोरनू, बैली, सुदली, के लिए 60 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन उठाऊ पेयजल योजना का कार्य प्रगति पर है। पंचायत मेल के लिए 2 करोड़ की राशि निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना की निविदाएं आरंभ कर दी गई है । 

इस अवसर पर एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर पठानिया,अधिशासी अभियंता लोक निर्माण हर्ष पुरी, विद्युत पंकज राठौर,खंड विकास अधिकारी मनीष चौधरी, उप प्रधान जैस्सी राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow