शिमला में पानी की कमी के चलते नगर निगम ने सभी तरह के निर्माण कार्यों पर लगाया प्रतिबंध
हिमाचल की राजधानी शिमला में पानी की कमी को देखते हुए नगर निगम ने शहर के भीतर सभी तरह के निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगा दिया है। 30 जून तक शहर में किसी भी तरह के निर्माण पर पाबंदी रहेगी
![शिमला में पानी की कमी के चलते नगर निगम ने सभी तरह के निर्माण कार्यों पर लगाया प्रतिबंध](https://youngvarta.com/uploads/images/202406/image_870x_66728ad5089a7.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 19-06-2024
हिमाचल की राजधानी शिमला में पानी की कमी को देखते हुए नगर निगम ने शहर के भीतर सभी तरह के निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगा दिया है। 30 जून तक शहर में किसी भी तरह के निर्माण पर पाबंदी रहेगी। शहर में कुछ इलाकों में तीसरे और चौथे दिन पानी की सप्लाई दी जा रही है।
भीषण गर्मी के कारण जल स्त्रोत में पानी का स्तर कम हो गया है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पानी की कमी को देखते हुए निर्माण कार्यों में मानसून तक प्रतिबंध लगाया गया है। शिमला शहर में मांग के मुताबिक टैंकर से भी पानी पहुंचाया जा रहा है।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)