श्री सनातन चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी की पहली वर्षगांठ पर नाहन में हिंदू सम्मेलन का आयोजन

श्री सनातन चैरिटेबल वेलफेयर सोसायटी द्वारा आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया

Mar 15, 2026 - 19:28
 0  30
श्री सनातन चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी की पहली वर्षगांठ पर नाहन में हिंदू सम्मेलन का आयोजन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

23 लोगों को हिंदू शौर्य सम्मान से किया गया सम्मानित

हिंदू समाज से जुड़े कई मुद्दों पर हुआ मंथन,प्रदेश में बढ़ती प्रवासियों की संख्या पर जताई चिंता

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    15-03-2026

श्री सनातन चैरिटेबल वेलफेयर सोसायटी द्वारा आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान हिंदू समाज के हित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 23 लोगों को हिंदू शौर्य सम्मान से सम्मानित किया गया।

हिंदू सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू फोर्स दीपक सिंह हिंदू और ओजस्विनी अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनी ठुकराल ने विशेष रूप से शिरकत की। मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय हिंदू फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक सिंह हिंदू ने कहा कि कि जितने भी हिंदू संगठन देश भर में हिंदू समाज को जागृत करने का काम कर रहे हैं। 

राष्ट्रीय हिंदू फोर्स ऐसे संगठनों के साथ खड़ी है और लगातार कार्य किए जा रहे है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से ऐसे संगठनों का साथ देने की भी अपील की।
दीपक सिंह हिंदू ने यह भी कहा कि ईरान के भीतर घटित हो रही घटनाओं को लेकर देश के भीतर प्रदर्शन करना और सरकारी संपत्ति को नुकसान करना हैरानी जनक है जो साफ तौर पर कुछ लोगों की मानसिकता को उजागर करता है।

वही ओजस्विनी अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष और रजनी ठुकराल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में प्रवासी लोग बिना पंजीकरण लगातार बढ़ रहे हैं जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग व्यवसाय का बहाना बनाकर सुंयोजित तरीके से प्रवासी लोग हिमाचल में रह रहे हैं जिसे लेकर सरकार गंभीर नहीं है जो प्रदेश की सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय है।

श्री सनातन चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव राजीव शर्मा ने बताया कि आज समिति की पहली वर्षगांठ मनाई जा रही है और इस उपलक्ष में हिंदू समाज के लिए कार्य करने वाले लोगों को हिंदू शौर्य सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान 23 लोगों को सम्मानित किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान आगामी वर्ष में  किए जाने वाले कार्यों की भी रूपरेखा तैयार की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow