संगड़ाह पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति से 60 ग्राम चरस की बरामद 

प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस लगातार सफलता हासिल कर रही है। व्ही सिरमौर जिला के संगड़ाह क्षेत्र में पुलिस थाना संगड़ाह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति से 60 ग्राम चरस बरामद

Feb 10, 2026 - 15:56
 0  17
संगड़ाह पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति से 60 ग्राम चरस की बरामद 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह    10-02-2026

प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस लगातार सफलता हासिल कर रही है। व्ही सिरमौर जिला के संगड़ाह क्षेत्र में पुलिस थाना संगड़ाह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति से 60 ग्राम चरस बरामद की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार को संगड़ाह पुलिस की टीम ने पाब पानी के समीप पैदल आ रहे एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 60 ग्राम चरस बरामद की गई।

आरोपी की पहचान अमित कुमार पुत्र ओम प्रकाश, निवासी गांव डुंगी, डाकघर लाना पालर, तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस थाना संगड़ाह में आरोपी के खिलाफ धारा 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी नशे की सप्लाई कहां से लाया था और किन लोगों से उसका संपर्क था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow