सत्ता के बिना जी नहीं सकता कांग्रेस का परिवार, चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकते  : भाजपा

भाजपा जिला शिमला द्वारा आयोजित महाराष्ट्र एवं झारखंड के विधानसभा चुनाव और अन्य राज्यों में हुए उपचुनावों में  पार्टी को अभूतपूर्व आर्शीवाद देने के लि जनता का आभार एवं जश्न कार्यक्रम का आयोजन

Nov 24, 2024 - 19:07
 0  29
सत्ता के बिना जी नहीं सकता कांग्रेस का परिवार, चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकते  : भाजपा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    24-11-2024

भाजपा जिला शिमला द्वारा आयोजित महाराष्ट्र एवं झारखंड के विधानसभा चुनाव और अन्य राज्यों में हुए उपचुनावों में  पार्टी को अभूतपूर्व आर्शीवाद देने के लि जनता का आभार एवं जश्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर द्वारा की गई, जिसमें प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, सह प्रभारी शिमला संसदीय क्षेत्र संजय सूद विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा देश के अलग-अलग भागों में कांग्रेस के पुराने लोग हैं जो अपने जमाने की कांग्रेस को ढूंढ रहे हैं लेकिन आज की कांग्रेस की आदत, व्यवहार से साफ पता चल रहा है कि ये वो कांग्रेस नहीं है। कांग्रेस में आतंरिक रूप से असंतोष की ज्वाला भड़क चुकी है। 

एक परिवार को कांग्रेस चलाने का हक है, केवल वही काबिल हैं, बाकी सब नहीं - इनकी इसी सोच ने कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता के लिए वहां काम करना मुश्किल कर दिया है। कांग्रेस का परिवार सत्ता के बिना जी नहीं सकता। चुनाव जीतने के लिए ये कुछ भी कर सकते हैं। दक्षिण में जाकर उत्तर को, उत्तर में जाकर दक्षिण को और विदेश में जाकर देश को गाली देना - यही इनका काम है। 

हर दिन नया झूठ बोलते रहना, कांग्रेस और उसके परिवार की सच्चाई बन गई है। आज कांग्रेस का अर्बन नक्सलवाद भारत के सामने चुनौती बनकर खड़ा हो गया है। इसका रिमोट देश के बाहर है। इससे बचना जरूरी है। कांग्रेस की हकीकत जानना जरूरी है। हरियाणा से मिले आशीर्वाद पर हमने बात की थी। आज महाराष्ट्र के सभी शहरों ने आज स्पष्ट राय रखी है। 

शहरी क्षेत्रों के गरीब, मिडिल क्लास ने भाजपा का समर्थन किया है। आधुनिक भारत का संदेश दिया है। हमारे महानगरों ने विकास को चुना है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को चुना है। विकास की बाधाओं को नकार दिया है। आज का शहरी भारत इज ऑफ लिविंग चाहता है, इसके लिए उनका भरोसा भाजपा-एनडीए पर है। 

आज भाजपा देश के युवाओं को नए-नए सेक्टर में अवसर देने का काम कर रही है। स्टार्टअप के लिए बीजेपी नीतियां बना रही है, निर्णय ले रही है। हमारा मानना है कि भारत के शहर विकास का इंजन हैं। शहर के विकास से गांव को ताकत मिलती है। हमारे शहर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों के लिस्ट में आए हैं। बीजेपी-एनडीए की सरकारें इसी लक्ष्य के लिए काम कर रही है।

संजय सूद ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है इसके लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं। सूद ने महाराष्ट्र जीत को रिकॉर्ड जीत बताया। कार्यक्रम में प्रदेश कोषाध्यक्ष कमल सूद, भाजपा वरिष्ठ नेता गणेश दत्त, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रमा ठाकुर, जिला महामंत्री राजीव पंडित, मंडल अध्यक्ष सुनील धर, कुसुम सदरेट, अनूप वैद, तरुण राणा, चंद्रशेखर, संजीव, सत प्रकाश मानक, राजिंदर शर्मा और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow