गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल का सीबीएसई क्लस्टर-16 खो-खो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल, पांवटा साहिब के खिलाड़ियों ने सीबीएसई क्लस्टर-16 अंडर-19 खो-खो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

Jul 27, 2026 - 21:06
 0  5
गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल का सीबीएसई क्लस्टर-16 खो-खो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

यंगवार्ता न्यूज - पांवटा साहिब 27 जुलाई, 2026 : 

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल, पांवटा साहिब के खिलाड़ियों ने सीबीएसई क्लस्टर-16 अंडर-19 खो-खो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

यह प्रतियोगिता 24 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित द ओलिव स्कूल में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कुल 27 विद्यालयों (विद्यालय सहित 26 अन्य टीमों) ने भाग लिया, जिसमें गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल की बालक वर्ग की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।

टीम की इस उपलब्धि पर विद्यालय के डायरेक्टर  जी.एस. सैनी और प्रिंसिपल गुरविंदर कौर चावला ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अनुशासन, कड़ी मेहनत और टीम भावना के बल पर यह सफलता हासिल हुई है।

विद्यालय प्रशासन ने टीम के कोच  प्रवीण कुमार को भी इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके मार्गदर्शन की सराहना की। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow