हिमाचल में भाजपा की प्रचंड विजय, तीन नगर निगमों में पूर्ण बहुमत : सौदान सिंह

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह ने नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत पर प्रदेश की जनता, पार्टी नेतृत्व और समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

May 31, 2026 - 16:57
 0  6
हिमाचल में भाजपा की प्रचंड विजय, तीन नगर निगमों में पूर्ण बहुमत : सौदान सिंह

शिमला, 31 मई, 2026 : 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह ने नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत पर प्रदेश की जनता, पार्टी नेतृत्व और समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

सौदान सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की चार नगर निगमों में हुए चुनावों में भाजपा ने कुल 63 वार्डों में से 37 वार्डों पर विजय प्राप्त कर 59 प्रतिशत सफलता हासिल की है। भाजपा ने मंडी, धर्मशाला और सोलन नगर निगमों में पूर्ण बहुमत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की है। मंडी नगर निगम में भाजपा ने 14 में से 12 सीटें जीतकर 86 प्रतिशत सफलता हासिल की, धर्मशाला में 17 में से 11 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया तथा सोलन में 17 में से 10 सीटों पर विजय हासिल कर जनता का विश्वास जीता।

उन्होंने कहा कि यह परिणाम हिमाचल प्रदेश की जनता के मन की आवाज है। जनता ने विकास, सुशासन और जनसेवा की राजनीति को समर्थन देते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है। यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों, गरीब कल्याण योजनाओं और राष्ट्रहित में लिए गए निर्णयों की जीत है।

सौदान सिंह ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर अपनी मुहर लगाई है। जनता ने यह संदेश दिया है कि वह विकास और विश्वास की राजनीति के साथ खड़ी है। नगर निगम चुनावों के परिणाम यह भी दर्शाते हैं कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत हुआ है और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का प्रतिफल जनता ने भाजपा को भरपूर समर्थन देकर दिया है।

उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, समस्त पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक विजय के लिए बधाई देते हुए कहा कि भाजपा जनता के विश्वास को और मजबूत करते हुए प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow