हमें दुनिया को स्वस्थ धरती स्वस्थ जीवन का रास्ता दिखाना होगा : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की के साथ झंडूता में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के अंतर्गत प्राकृतिक खेती पर आयोजित क्षेत्रीय संगोष्ठी में भाग लिया। उन्होंने कहा कि हमें मां भारती की धरा को रासायनिक खाद और कीटनाशक से मुक्त करने का संकल्प लेना होगा। हमें ही दुनिया को स्वस्थ धरती, स्वस्थ जीवन का रास्ता दिखाना होगा

Jun 4, 2025 - 18:42
Jun 4, 2025 - 18:52
 0  40
हमें दुनिया को स्वस्थ धरती स्वस्थ जीवन का रास्ता दिखाना होगा : जयराम ठाकुर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर  04-06-2025
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की के साथ झंडूता में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के अंतर्गत प्राकृतिक खेती पर आयोजित क्षेत्रीय संगोष्ठी में भाग लिया। उन्होंने कहा कि हमें मां भारती की धरा को रासायनिक खाद और कीटनाशक से मुक्त करने का संकल्प लेना होगा। हमें ही दुनिया को स्वस्थ धरती, स्वस्थ जीवन का रास्ता दिखाना होगा। 
आज देश ने आत्मनिर्भर भारत का सपना संजोया है आत्मनिर्भर भारत तभी बन सकता है जब उसकी कृषि आत्मनिर्भर बनेगी। हमें दवाइयों और रसायनों के बदले मां भारती की मिट्टी का संवर्धन गोवर्धन से करना होगा। प्राकृतिक तत्वों से करना होगा।  हर चीज के हित में हर जीव के हित में प्राकृतिक खेती को हम जन आंदोलन बनाएंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि हिमाचल प्रदेश रासायनिक खेती को छोड़कर तीव्रता से प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ रहा है। 
ज़मीन की उपज बढ़ रही है, ज़हर मुक्त फसलें तैयार हो रही हैं और किसानों की आय भी बढ़ रही है। देवभूमि में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु राज्यपाल आचार्य देवव्रत जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और आज देशभर में इस पुण्य के कार्य को बढ़ावा दे रहे हैं, जिसे सदैव स्मरण किया जाएगा। उन्होंने इस संगोष्ठी के सफल आयोजन हेतु संबंधित विभाग एवं किसान भाइयों को भी शुभकामनाएं दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow