हिमाचल के बेटे आशीष नेगी देश के शीर्ष युवा अचीवर्स सम्मान से किया सम्मानित 

हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर से संबंध रखने वाले युवा और प्रगतिशील जैविक किसान आशीष नेगी को प्रतिष्ठित फार्मर आइकन 40 अंडर 40 अवॉर्ड 2025 में भारत के शीर्ष 40 युवा अचीवर्स में शामिल किया गया

Dec 10, 2025 - 13:52
 0  38
हिमाचल के बेटे आशीष नेगी देश के शीर्ष युवा अचीवर्स सम्मान से किया सम्मानित 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - चंडीगढ़   10-12-2025

हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर से संबंध रखने वाले युवा और प्रगतिशील जैविक किसान आशीष नेगी को प्रतिष्ठित फार्मर आइकन 40 अंडर 40 अवॉर्ड 2025 में भारत के शीर्ष 40 युवा अचीवर्स में शामिल किया गया है। हिमाचल प्रदेश से इस प्रतिष्ठित सूची में चयनित होने वाले एकमात्र युवा किसान के रूप में आशीष नेगी ने प्रदेश का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है। 

यह सम्मान कृषि जगत के प्रमुख संस्थान कृषि जागरण द्वारा आयोजित और आईसीएआर के सहयोग से प्रदान किया गया, जो देश में कृषि के भविष्य को नई दिशा देने वाले युवा नेताओं को सम्मानित करता है। यह सामान प्राप्त करने के बाद चंडीगढ़ पहुंचे आशीष नेगी ने बताया कि राजधानी नई दिल्ली में आयोजित भव्य पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि आर. जी. अग्रवाल, चेयरमैन, धानुका एग्रीटेक ने आशीष नेगी को सम्मानित किया। 

इस अवसर पर अजय मिश्रा, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, गृह मंत्रालय भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जैविक एवं सतत कृषि के क्षेत्र में उनकी दूरदर्शी पहल, पर्यावरण-सुरक्षित तकनीकें और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के प्रयास उन्हें देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनाते हैं।

आशीष नेगी लंबे समय से रसायन-मुक्त खेती, पारिस्थितिक संरक्षण, और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत हैं। उनकी खेती की पद्धतियाँ न केवल उत्पादकता बढ़ा रही हैं बल्कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखते हुए टिकाऊ कृषि मॉडल स्थापित कर रही हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow