हिमाचल में सूखे के हालात से निपटने के लिए खराब हुई फसलों का आंकलन करेगी सरकार
पिछले साल हिमाचल में मानसून की बरसातें इतनी बरसी की तबाही मचा दी। सैंकड़ों लोगों को लीलने के साथ जान माल का भारी नुकसान हुआ। इस बार उल्टा हो रहा है मौसम की बेरुखी से हिमाचल में सूखे जैसे हालात पैदा हो गए
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 19-07-2024
पिछले साल हिमाचल में मानसून की बरसातें इतनी बरसी की तबाही मचा दी। सैंकड़ों लोगों को लीलने के साथ जान माल का भारी नुकसान हुआ। इस बार उल्टा हो रहा है मौसम की बेरुखी से हिमाचल में सूखे जैसे हालात पैदा हो गए है। फसलों को भारी नुकसान हुआ है कई फसलें खराब होने की कगार पर हैं।
सीपीएस किशोरी लाल ने भी माना कि हिमाचल में सुखे से किसानों बागवानों की फसलों को नुकसान हुआ है। सरकार मूल्यांकन करेंगी और किसानों को फसलों का मुआवजा दिया जायेगा। पिछली बार भी सरकार ने किसानों का की मदद की है। अब भी मदद की जायेगी।
उन्होने कहा की भाजपा द्वारा सरकार को गिराने की नाकाम कोशिश की गई। 9 विधायको ने बागी होकर उप चुनाव जनता पर थोपा। लेकिन जनता ने सुक्खू सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल पर मोहर लगाई और फिर से कांग्रेस के विधायकों की संख्या 40 हो गई है।
What's Your Reaction?