मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद विक्रमादित्य सिंह ने छोड़ी सरकारी गाड़ी , क्या भाजपा में होंगे शामिल जानिए

मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद विक्रमादित्य सिंह ने छोड़ी सरकारी गाड़ी , क्या भाजपा में होंगे शामिल जानिए

Feb 28, 2024 - 19:43
Feb 28, 2024 - 20:14
 0  125
मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद विक्रमादित्य सिंह ने छोड़ी सरकारी गाड़ी , क्या भाजपा में होंगे शामिल जानिए
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   28-02-2024
मंत्रिमंडल से इस्तीफे के बाद विक्रमादित्य सिंह ने सरकारी गाड़ी को छोड़ दी है। वह अपनी निजी कार में विधानसभा से अपने आवास के लिए रवाना हुए।  कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने इस्तीफे के बाद भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर कहा कि अभी तक ऐसा कुछ नहीं है। 
 
मैं हमेशा जो भी कहता हूं, वह तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर कहता हूं। ऐसा कुछ नहीं है, यह सब अफवाह है। मैं सच बोलता हूं और बिना राजनीतिक मिलावट के कहता हूं। जो भी हमें कहना होगा हम साफ तरह से कहेंगे। 
 
इस्तीफा स्वीकार नहीं होने पर कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। मैं दबाव नहीं लेता बल्कि दबाव देता हूं। सीएम को बदलना चाहिए या नहीं, पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह उनका अधिकार क्षेत्र नहीं है, यह पार्टी हाईकमान तय करेगा।   

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow