बांग्लादेश में अल्पसंख्यक व हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचारों पर आक्रोश , पांवटा साहिब में सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में आज हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश में बढ़ते अल्पसंख्यक एवं हिंदू समुदाय के लोगों पर अत्याचार के विरोध में आक्रोश प्रदर्शन किया। पांवटा साहिब के शिव मंदिर से शुरू हुई आक्रोश रैली शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए SDM कार्यालय पहुंची। जिसमें सैकड़ों की संख्या में हिंदू समुदाय के लोगों ने भाग लिया और जमकर नारेबाजी की

Dec 16, 2024 - 21:36
Dec 16, 2024 - 21:51
 0  90
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक व हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचारों पर आक्रोश , पांवटा साहिब में सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  16-12-2024
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में आज हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश में बढ़ते अल्पसंख्यक एवं हिंदू समुदाय के लोगों पर अत्याचार के विरोध में आक्रोश प्रदर्शन किया। पांवटा साहिब के शिव मंदिर से शुरू हुई आक्रोश रैली शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए SDM कार्यालय पहुंची। जिसमें सैकड़ों की संख्या में हिंदू समुदाय के लोगों ने भाग लिया और जमकर नारेबाजी की। 
मीडिया से रूबरू हुए हिंदू रक्षा समिति के संयोजक अश्वनी कुमार ने बताया कि बांग्लादेश में लगातार अल्पसंख्यक एवं हिन्दू समुदाय के लोगों पर अत्याचार हो रहे है। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश सरकार के खिलाफ प्रदेश व देश में लगातार आंदोलन हो रहे हैं ।
उन्होंने बताया कि आज शहर में आक्रोश रैली निकालते हुए हिंदू संगठनों ने अपना रोष जाहिर किया है। और एसडीएम की मार्फ़त भारत सरकार, मानव अधिकार आयोग एवं UNO को ज्ञापन भेजा गया है। जिसमें बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचारों को रोकने की गुहार लगाई गई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow