भाजपा संगड़ाह मंडल के चुनाव में रूष्ट खेमे ने जिला अध्यक्ष सीमा कन्याल समेत भाजपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी 

भाजपा के नवगठित संगड़ाह मंडल के चुनाव को लेकर मंगलवार को विश्राम गृह संगड़ाह दोबारा आयोजित की गई। बैठक में बलबीर सिंह ठाकुर को अध्यक्ष चुने जाने से रुष्ट रणजीत चौहान समर्थकों ने जमकर पार्टी नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी की

Dec 17, 2024 - 23:25
Dec 17, 2024 - 23:35
 0  107
भाजपा संगड़ाह मंडल के चुनाव में रूष्ट खेमे ने जिला अध्यक्ष सीमा कन्याल समेत भाजपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - रेणुका जी 17-12-2024

भाजपा के नवगठित संगड़ाह मंडल के चुनाव को लेकर मंगलवार को विश्राम गृह संगड़ाह दोबारा आयोजित की गई। बैठक में बलबीर सिंह ठाकुर को अध्यक्ष चुने जाने से रुष्ट रणजीत चौहान समर्थकों ने जमकर पार्टी नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी की। 

इस दौरान रुष्ट खेमे ने पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नारायण सिंह , सिरमौर जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल व पार्टी पर्यवेक्षक पुरुषोत्तम गुलेरिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बताया जा रहा है कि गत 12 दिसंबर को संगड़ाह में ही हुई पहली बैठक में रणजीत चौहान को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने का फैसला लिया गया था। 

मगर उस दिन मौजूद करीब 66 लोगों में से मंडल अध्यक्ष पद के दूसरे दावेदार से बलवीर सहित 3 लोगों ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए थे। प्रदेश के अन्य इलाकों की तरह रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र को हाल ही में 3 मंडल में बांटा गया है और संगड़ाह मंडल के पहले ही चुनाव में भाजपा की स्थानीय इकाई दो-फाड़ होती नजर आई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow