नहीं करेंगे हरियाणा के पूर्व सीएम जैसी गलती नहीं , आउटसोर्स कर्मी  कैसे एडजस्ट होंगे कर रहे विचार : सुक्खू 

हिमाचल सरकार ऐसी गलती नहीं करेगी , जो हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से हुई थी। यह बात मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के शुभारंभ अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कही

Oct 3, 2023 - 19:49
Oct 3, 2023 - 19:56
 0  85
नहीं करेंगे हरियाणा के पूर्व सीएम जैसी गलती नहीं , आउटसोर्स कर्मी  कैसे एडजस्ट होंगे कर रहे विचार : सुक्खू 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  03-10-2023

हिमाचल सरकार ऐसी गलती नहीं करेगी , जो हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से हुई थी। यह बात मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के शुभारंभ अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कही। 
उन्होंने कहा कि नौकरी से हटाए आउटसोर्स कर्मचारियों को लेकर कानून का अध्ययन किया जा रहा है। जो लोग कोरोना काल में लगे, उनके लिए कोई नीति नहीं पाई गई। इन्हें कैसे और कहां एडजस्ट करना है। 
इस पर विचार कर रहे हैं। ओम प्रकाश चौटाला से भी थोड़ी सी गलती हुई थी। उन्होंने इसकी सजा 10 साल जेल में रहकर भुगती है। इसलिए कानून के दायरे में रहकर ही सरकार कोई निर्णय लेगी। 
गौर हो कि हिमाचल सरकार ने 30 सितंबर को ही 1844 कोरोना वॉरियर्स और IGMC के 34 सुरक्षा कर्मियों की छुट्‌टी की है। इसे लेकर विपक्ष सुक्खू सरकार पर हमलावर है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow