बज गई चुनावी रणभेरी , सात फेज में होगा इलेक्शन , हिमाचल में अंतिम चरण में होगा मतदान 

आखिरकार केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज दिल्ली में पत्रकार वार्ता कर देश की सभी 543 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है। देश भर में सात चरणों में चुनाव प्रक्रिया संपन्न की जाएगी चुनाव का पहला फेस 19 अप्रैल को आरंभ होगा , जिसमें 102 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा , दूसरा पेज 26 अप्रैल को होगा जिसमें 89 सीटों के लिए मतदान होगा

Mar 16, 2024 - 16:46
 0  142
बज गई चुनावी रणभेरी , सात फेज में होगा इलेक्शन , हिमाचल में अंतिम चरण में होगा मतदान 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  16-03-2024
आखिरकार केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज दिल्ली में पत्रकार वार्ता कर देश की सभी 543 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है। देश भर में सात चरणों में चुनाव प्रक्रिया संपन्न की जाएगी चुनाव का पहला फेस 19 अप्रैल को आरंभ होगा , जिसमें 102 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा , दूसरा पेज 26 अप्रैल को होगा जिसमें 89 सीटों के लिए मतदान होगा  , तीसरे फेज में 7 में को 94 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे , चौथे फेज में 13 मई को 96 सीटों के लिए मतदान होगा , पांचवें फेज में 20 मई को 49 सीटों के लिए मतदान होगा , जबकि छठे फेज में 25 मई को 57 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। जबकि चार जून को एक साथ मतों की गिनती होगी। 
मतदान का अंतिम पेज 1 जून को होगा जिसमें 57 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि देशभर में लोकसभा की 543 सीटों के लिए 7 फेज में वोट डाले जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि जहां 543 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा वहीं देश में 26 विधानसभा सीटों में उपचुनाव के लिए मतदान डाले जाएंगे। गौर हो कि देश में 26 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा जिसमें हिमाचल प्रदेश की 6 विधानसभा सिम भी शामिल है इन सीटों के लिए भी अंतिम फेस में पहले जून को ही वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार 26 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होगा। 

इसमें हिमाचल प्रदेश की छह सीटें भी शामिल हैं। इनका चुनाव भी लोकसभा चुनाव शेड्यूल के तहत ही होगा। धर्मशाला, लाहौल-स्पीति, सुजानपुर, बड़सर, गगरेट, कुटलैहड़ विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सभी लोगों को अभिनंदन, आप सभी का यहां पर स्वागत है। हम मतदाताओं से अपील करना चाहूंगा कि हमारी स्याही तैयार है। कहा कि एक यादगार व निष्पक्ष चुनाव सबकी भागीदारी से सुनिश्चित किए जाएंगे। 
 
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा हमारे पास 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं। 10.5 लाख मतदान केंद्र, 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी, 55 लाख ईवीएम व 4 लाख चुनाव वाहन हैं। इस तरह से विश्व में सबसे बड़ा मतदाता वर्ग हमारे देश में है। 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन हैं। इसमें 49.7 करोड़ पुरुष और 47 करोड़ महिला मतदाता हैं। 1.82 करोड़ पहली बार मतदाता इन चुनावों में हैं। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow