भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश में बढ़ते नशे पर जताई चिंता,बोले बड़ी संख्या में युवा पीढ़ी नशे की चपेट में

हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहां है कि हिमाचल प्रदेश में बड़ी संख्या में युवा पीढ़ी नशे की चपेट में है और लगातार नशे के बढ़ते मामले प्रदेश के लिए चिंतनी विषय

Dec 5, 2023 - 19:24
Dec 5, 2023 - 19:48
 0  6
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश में बढ़ते नशे पर जताई चिंता,बोले बड़ी संख्या में युवा पीढ़ी नशे की चपेट में

एक साल में सामने आए 1700 मामले, खेल दिला सकता है नशे से छुटकारा

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     05-12-2023

हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहां है कि हिमाचल प्रदेश में बड़ी संख्या में युवा पीढ़ी नशे की चपेट में है और लगातार नशे के बढ़ते मामले प्रदेश के लिए चिंतनी विषय है। राजीव बिंदल जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित हो रहे सांसद क्रिकेट क्रिकेट खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे।

राजीव बिंदल ने कहा कि पिछले 1 साल में हिमाचल प्रदेश के भीतर 1700 नशे के मामले दर्ज हुए हैं और यह आंकड़ें खुद पुलिस महकमें द्वारा जारी किए गए है। बिंदल ने इस दौरान NIT हमीरपुर में नशे की ओवरडोज से हुई NIT छात्र की मौत मामले का भी जिक्र किया। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशा तेजी से फैल रहा है और बड़ी संख्या में युवा पीढ़ी इसकी चपेट में आ रहे है उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों की तरफ जाने की जरूरत है खेल ही युवाओं को नशे से दूर ले जा सकता है।

राजीव बिंदल ने यह कहा कि भारत एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा होता दिख रहा है उन्होंने कहा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के अंदर जिस तरीके से एक तरफ़ा भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिली है इससे लगता है कि देशवासियों ने यह तय किया है कि वह राष्ट्रवाद,विकास,गरीब कल्याण साथ चलेंगे ना की किसी विशेष परिवार और व्यक्ति के साथ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow