मनाली में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह सीएम फहराएंगे तिरंगा ,  उपमुख्यमंत्री धर्मशाला में होंगे मुख्यातिथि 

राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह इस बार जिला कुल्लू के मनाली उपमंडल के सासे में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी यहां उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक

Aug 5, 2023 - 18:17
Aug 5, 2023 - 18:19
 0  26
मनाली में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह सीएम फहराएंगे तिरंगा ,  उपमुख्यमंत्री धर्मशाला में होंगे मुख्यातिथि 


यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू  05-08-2023


राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह इस बार जिला कुल्लू के मनाली उपमंडल के सासे में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी यहां उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे । उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य आकर्षण पुलिस, होमगार्ड, एसएसबी, आइटीबीपीए एनसीसी के कैडेटों की भव्य परेड के अलावा प्रदेश भर के सभी जिलों के सांस्कृतिक दलों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेगा। 

 

 

उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सफल आयोजन के लिए नियत कार्यों का सही प्रकार से कार्यान्वयन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिये। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मंडी में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा के धर्मशाला में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, जिला सोलन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, चिंबा में कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार और हमीरपुर में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। 

 

 

रिकांगपिओ में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, ऊना में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, शिमला में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, नाहन में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, बिलासपुर में पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएस बाली और केलांग में सीपीएस आशीष बुटेल समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ धर्मशाला में, मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार और संजय अवस्थी स्वास्थ्य मंत्री के साथ सोलन में, जबकि मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के साथ शिमला में उपस्थित रहेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow