ट्रैकिंग के लिए गई विदेशी महिला अंधेरे में भटकी रास्ता, पुलिस ने सुरक्षित किया रेस्क्यू 

मनाली में ट्रैकिंग के लिए गई एक विदेशी महिला अंधेरे के चलते रास्ता भटक गई। आधी रात को पुलिस व स्थानीय लोगों ने महिला को रेस्क्यू किया.......

Oct 20, 2023 - 13:16
 0  9
ट्रैकिंग के लिए गई विदेशी महिला अंधेरे में भटकी रास्ता, पुलिस ने सुरक्षित किया रेस्क्यू 

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू     20-10-2023

पर्यटन नगरी मनाली में ट्रैकिंग के लिए गई एक विदेशी महिला अंधेरे के चलते रास्ता भटक गई। आधी रात को पुलिस व स्थानीय लोगों ने महिला को रेस्क्यू किया।

जानकारी के अनुसार 19 अक्तूबर को दोपहर करीब 1.30 बजे विदेशी महिला शायना मैरी ओल्ड मनाली से ट्रैकिंग के लिए लंबाडुग ट्रैक पर गई थी। 

अंधेरा होने पर ओल्ड मनाली की तरफ लौट रही थी तो रास्ता भटक गई। मैरी ने माता स्पेफनी लिवेस को अपनी लोकेशन भेजकर सहायता मांगी। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने वीरवार देर रात करीब 12:20 बजे विदेशी महिला को सही सलामत वापस लाया। 

पुष्टि करते हुए एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि मेडिकल करवाने के बाद शायना मैरी को सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow