विधायकों के निलंबन में की गई जल्दबाजी,लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को होगा नुकसान : प्रतिभा सिंह 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधायकों के निलंबन में जल्दबाजी की गई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को इसका नुकसान होगा

Feb 29, 2024 - 13:51
Feb 29, 2024 - 14:16
 0  80
विधायकों के निलंबन में की गई जल्दबाजी,लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को होगा नुकसान : प्रतिभा सिंह 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    29-02-2024

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधायकों के निलंबन में जल्दबाजी की गई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को इसका नुकसान होगा। 

हॉलीलॉज में पत्रकारों से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि जिन छह विधायकों का नाराज होना जायज है। उन्हें बिठाकर उनकी बात को सुना जाना चाहिए था। मैंने भी  बातें हाईकमान के समक्ष रखी हैं। बीते रोज भी मामला पर्यवेक्षकों के समक्ष रखा है। 

उन्होंने कहा कि आज जो परिस्थिति बनी है उसे कई बार हाईकमान के समक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की एक बहुत बड़ी राजनीतिक विरासत थी।  वह क्या चाहते थे और क्या हो रहा है, इन सारी चीजों को हाईकमान के समक्ष रखा गया है। 

पार्टी आलाकमान को तय करना है कि आगे क्या करना है।  प्रतिभा सिंह ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह मंत्री पद से इस्तीफा दिया है और वह अभी भी इस पर कायम है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow