विकासात्मक कार्यों में गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण हो सड़क परियोजनाएं : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), भूतल परिवहन मंत्रालय तथा हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित की जा रही विभिन्न फोरलेन परियोजनाओं तथा अन्य निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं के कार्य की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने विभागों को विकासात्मक कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए
![विकासात्मक कार्यों में गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण हो सड़क परियोजनाएं : मुख्यमंत्री](https://youngvarta.com/uploads/images/202406/image_870x_6661caa754681.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 06-06-2024
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), भूतल परिवहन मंत्रालय तथा हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित की जा रही विभिन्न फोरलेन परियोजनाओं तथा अन्य निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं के कार्य की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने विभागों को विकासात्मक कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों को शिमला-मटौर तथा मंडी-पठानकोट सड़कों को पूर्ण रूप से फोरलेन में विकसित करने के निर्देश दिए ताकि यात्रियों को आरामदायक यात्रा की सुविधा मिल सके।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)