किसान आंदोलन के चलते हिमाचल एक्सप्रेस सहित दो पेसेंजर ट्रेनों के थमे पहिये 

हिमाचल एक्सप्रेस सहित दो पेसेंजर ट्रेनों के पहिये गुरुवार को थम गए। किसान आंदोलन के चलते वाया राजपुरा, सरहिंद होकर जाने वाली हिमाचल एक्सप्रेस के अलावा ऊना से हरिद्वार और अंबाला के लिए ट्रेनें नहीं चलीं

Apr 19, 2024 - 12:49
 0  15
किसान आंदोलन के चलते हिमाचल एक्सप्रेस सहित दो पेसेंजर ट्रेनों के थमे पहिये 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    19-04-2024

हिमाचल एक्सप्रेस सहित दो पेसेंजर ट्रेनों के पहिये गुरुवार को थम गए। किसान आंदोलन के चलते वाया राजपुरा, सरहिंद होकर जाने वाली हिमाचल एक्सप्रेस के अलावा ऊना से हरिद्वार और अंबाला के लिए ट्रेनें नहीं चलीं। शुक्रवार को भी ट्रेनों के संचालन पर संशय बना है। 

रेलवे बोर्ड के अधिकारी अगली सूचना तक इस पर स्थिति स्पष्ट कर पाएंगे। हिमाचल एक्सप्रेस दिल्ली से ऊना नहीं पहुंची। दिल्ली से हिमाचल एक्सप्रेस रात 10:50 बजे चलती है।करीब आठ घंटे के सफर के बाद अंबाला से होते ट्रेन सुबह 6:40 बजे ऊना और 7:35 बजे पर दौलतपुर चौक पहुंचती है। 

वहीं, ऊना से हरिद्वार के लिए ट्रेन 2:10 बजे ऊना से प्रस्थान करती है और 5:40 बजे अंबाला, 7:20 बजे सहारनपुर और रात्रि 9 बजे हरिद्वार पहुंचती है। अंब-अंदौरा से अंबाला को पैसेंजर ट्रेन 3ः00 बजे चलती है और 7:25 बजे पर अंबाला पहुंचती है। ट्रेनों के रद्द होने से यात्री परेशान रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow