दर्दनाक : बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत अन्य एक घायल 

शिमला जिले के जुब्बल उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत झगटान में बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त होने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत

Apr 19, 2024 - 12:52
 0  112
दर्दनाक : बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत अन्य एक घायल 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    19-04-2024

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं प्रदेश के शिमला जिले के जुब्बल उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत झगटान में बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त होने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। 

हादसा कोठू संपर्क मार्ग पर वीरवार शाम पेश आया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके साथ ही घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।  

मृतकों की पहचान दिनेश कुमार (35) पुत्र गिरजानंद गांव झगटान और घामती देवी (52) पत्नी ध्यान सिंह गांव झगटान के रूप में हुई है। वहीं, कपिल पुत्र साधु राम निवासी कोठू गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू लाया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow