कभी भी गिर सकती है झूठ की बुनियाद पर टिकी कांग्रेस सरकार , जनता पूछ रही कहाँ गई चुनावी गारंटियां : कपूर 

हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने शनिवार को कांगड़ा व शाहपुर मंडल की बैठकों की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस की सरकार पर करारा हमला बोला है। महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि प्रदेश की दिशाहीन सुक्खू सरकार ने हिमाचल प्रदेश के विकास की तस्वीर को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया

Sep 9, 2023 - 19:29
Sep 9, 2023 - 19:39
 0  51
कभी भी गिर सकती है झूठ की बुनियाद पर टिकी कांग्रेस सरकार , जनता पूछ रही कहाँ गई चुनावी गारंटियां : कपूर 

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला  09-09-2023

हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने शनिवार को कांगड़ा व शाहपुर मंडल की बैठकों की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस की सरकार पर करारा हमला बोला है। महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि प्रदेश की दिशाहीन सुक्खू सरकार ने हिमाचल प्रदेश के विकास की तस्वीर को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के नौ माह बर्बादी भरे साबित हुए हैं। खुशहाल प्रदेश में नौ माह में ही बेरोजगारों की फौज बना दी। प्रदेश के समुचित निरंतर प्रयास निरर्थक कर दिए और लॉ एंड आर्डर की व्यवस्था तक धड़ाम हो चुकी है। 
महामंत्री ने कहा कि अपनी नाकामियों के चलते कांग्रेस सरकार ने राज्य की आम जनता के विश्वास को पूरी तरह से खो दिया है। अब एक साल से पहले ही कांग्रेस सरकार के नेताओं व पदाधिकारियों की ये स्थिति हो गई है कि लोकसभा चुनावों के लिए लोगों के पास खड़े तक नहीं हो पाएंगे। सत्ता हासिल करने के लिए जितने भी झूठे वायदे आम जनता से करने का ढोंग कांग्रेस कर सकती थी, उन्होंने किए हैं। अब जनता उन लोलिपोप को लेकर सवाल पूछेंगे, तो कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता जनता को मुंह दिखाने के लिए लायक भी नहीं बचेंगे। 
महामंत्री ने कहा कि बड़ी हैरानी का विषय है कि नौ माह की सरकार में मुख्यमंत्री को शेड्यूल अधारित प्रवास ही नहीं हो पाए। अब तक मात्र घटनाओं , शादी-समारोह , यारों के कार्यक्रमों में पहुंचने को ही सरकारी तंत्र का दुरुपयोग होता रहा है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक कांगड़ा पवन काजल , कांगड़ा मंडल अध्यक्ष सत्य कुमार सोनी ने भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों को स्वागत करते हुए मंडल कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विश्व चक्षु व अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow