पेट्रोलिंग के दौरान चीन सीमा पर तैनात हिमाचल का 24 वर्षीय जवान शहीद

हिमाचल प्रदेश का 24 वर्षीय जवान चाइना बॉर्डर पर देश के लिए शहीद हो गया है। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लंज का 24 वर्षीय जवान रोहित कुमार इन दिनों अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा पर ड्यूटी दे रहा था।  

Jan 3, 2024 - 11:12
 0  228
 पेट्रोलिंग के दौरान चीन सीमा पर तैनात हिमाचल का 24 वर्षीय जवान शहीद

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला     03-01-2024

हिमाचल प्रदेश का 24 वर्षीय जवान चाइना बॉर्डर पर देश के लिए शहीद हो गया है। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लंज का 24 वर्षीय जवान रोहित कुमार इन दिनों अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा पर ड्यूटी दे रहा था।  

बताया जा रहा है कि रोहित टीम के साथ पेट्रोलिंग पर था। इस दौरान अचानक ही उसका पैर फिसल गया और गहरी खाई में गिर गया। अन्य सेना के जवानों ने कड़ी मशक्क्त के बाद रोहित को खाई से बाहर निकाला गया और घायल अवस्था में सेना अस्पताल ले जाया गया। 

जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोहित के शहादत की खबर मिलते ही घर में चीखों पुकार मच गई। क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सैन्य अधिकारी ने रोहित के मामा पवन कुमार को शहीद होने की सूचना दी।

जानकारी के मुताबिक रोहित कुमार वर्ष 2018 में भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। वर्तमान में रोहित आरटी बटालियन  में तैनात था और अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा पर बर्फीले पहाड़ों में ड्यूटी दे रहा था। रोहित दो महीने पहले ही छुट्टी काटने के बाद वापिस गया था। 

शहीद रोहित कुमार अपने पीछे मां व बहन को छोड़ गया है। परिवार बेटे की शादी के सपने देख रहे थे, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। रोहित सहरा पहनने की उम्र में तिरंगे से लिपट गया। 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow