सांस्कृतिक जुड़ाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है सिनेमा, क्षेत्रीय फिल्मों के निर्माण पर दिया जाएगा बल : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार सायं शिमला के 9वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुभारम्भ किया। इस फिल्मोत्सव में 20 देशों और भारत के 22 राज्यों के फिल्म निर्माता भाग ले रहे हैं। 24 सितम्बर तक चलने वाले इस महोत्सव में संयुक्त राज्य अमेरिका, बेल्जियम, ईरान, कनाडा, चीन, चेक गणराज्य, तुर्की, नेपाल, मिस्र, बांग्लादेश, इटली, पोलैंड, अर्जेंटीना, स्वीडन, अफगानिस्तान, आस्ट्रेलिया, फ्रांस और दुबई के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों को प्रदर्शित करेंगे
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 23-09-2023
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार सायं शिमला के 9वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुभारम्भ किया। इस फिल्मोत्सव में 20 देशों और भारत के 22 राज्यों के फिल्म निर्माता भाग ले रहे हैं। 24 सितम्बर तक चलने वाले इस महोत्सव में संयुक्त राज्य अमेरिका, बेल्जियम, ईरान, कनाडा, चीन, चेक गणराज्य, तुर्की, नेपाल, मिस्र, बांग्लादेश, इटली, पोलैंड, अर्जेंटीना, स्वीडन, अफगानिस्तान, आस्ट्रेलिया, फ्रांस और दुबई के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों को प्रदर्शित करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महोत्सव 20 देशों और पूरे भारत की संस्कृति, मूल्यों और कला का समागम है।
What's Your Reaction?