वेतन न मिलने पर कामगारों ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, सर्किट हाउस से डीसी कार्यालय तक निकाली रोष रैली  

उद्योग के कामगारों ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मंगलवार को जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस से डीसी कार्यालय तक रोष रैली निकाली

Sep 4, 2024 - 13:40
Sep 4, 2024 - 13:43
 0  40
वेतन न मिलने पर कामगारों ने  उद्योग प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, सर्किट हाउस से डीसी कार्यालय तक निकाली रोष रैली  

यंगवार्ता न्यूज़ -ऊना    04-09-2024

उपमंडल हरोली के गांव सिंगा में स्थित एक उद्योग के कामगारों ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मंगलवार को जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस से डीसी कार्यालय तक रोष रैली निकाली। उद्योग प्रबंधन पर कामगारों का 2 महीने का वेतन नहीं देने का आरोप लगाया जा रहा है। 

कामगारों के इस विरोध प्रदर्शन में भारतीय मजदूर संघ के सचिव राकेश शर्मा, जिला परिषद सदस्य कमल सैनी व महर्षि वाल्मीकि एवं गुरु रविदास एकता सभा के अध्यक्ष अमित वाल्मीकि विशेष रूप से मौजूद रहे। 

इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के नेता राकेश शर्मा ने कहा कि उद्योग प्रबंधन द्वारा 2 महीने का वेतन कामगारों पर दबा लिया गया है। जब भी कामगार अपना अधिकार मांगने उद्योग प्रबंधन के पास जाते हैं तो उन्हें डराया धमकाया जा रहा है। यहां तक की महिला कामगारों के साथ ही अभद्र व्यवहार किया जाता है। 

उन्होंने कहा कि वेतन मांगने पर कामगारों को न सिर्फ जान से मारने की धमकियां दी गई अपितु उनके हक में आवाज उठाने के लिए मौके पर बुलाए गए जिला परिषद सदस्य के खिलाफ भी उद्योग प्रबंधन द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मुकदमों को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए और कामगारों को उनका जायज हक प्रबंधन से जल्द दिलवाया जाना चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow