शंखनाद साहित्यिक सम्मेलन में कवियों ने बरसाये सावन के रंग , दीनदयाल वर्मा की पुस्तक प्रकृति पन्नों से का विमोचन

राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त शंखनाद सामाजिक संगठन  ने नाहन में एक जिला स्तरीय साहित्यिक सम्मेलन आयोज़ित किया , जिसमें साहित्यकारों , लेखकों , समाजसेवियों के अलावा शहर भर से बुद्धिजीवी वर्ग भी शामिल

Jul 30, 2023 - 19:29
Jul 30, 2023 - 19:30
 0  27
शंखनाद साहित्यिक सम्मेलन में कवियों ने बरसाये सावन के रंग , दीनदयाल वर्मा की पुस्तक प्रकृति पन्नों से का विमोचन

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  30-07-2023
राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त शंखनाद सामाजिक संगठन  ने नाहन में एक जिला स्तरीय साहित्यिक सम्मेलन आयोज़ित किया , जिसमें साहित्यकारों , लेखकों , समाजसेवियों के अलावा शहर भर से बुद्धिजीवी वर्ग भी शामिल हुआ। इस साहित्यिक आयोजन में प्रदेश के जाने माने पर्यावरणविद ,समाजसेवी शिक्षाविद डॉ.सुरेश जोशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जबकि प्रदेश की वरिष्ठ साहित्यकार शबनम शर्मा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि की भूमिका में थी। साहित्यिक सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश के वरिष्ठ कवि चिर आनन्द ने की। पत्रकार और साहित्यकार पंकज तन्हा ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। 
 
 
मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात शंखनाद के राज्य अध्यक्ष समाजसेवी प्रसिद्ध रंगकर्मी नीरज गुप्ता ने कार्यक्रम में पधारे सभी साहित्यकारों लेखकों और समाजसेवियों का स्वागत किया। संस्था निदेशक सम्पादक डॉ. श्रीकांत अकेला ने शंखनाद के सामाजिक साहित्यिक और संगीत के कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की। नाहन के एक निजी होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध लेखक दीन दयाल वर्मा की नई पुस्तक का भी विमोचन किया गया। जिस पर डॉ. सुरेश जोशी और दीपराज विश्वास ने अपनी समीक्षा भी प्रस्तुत की। इसके बाद एक बहुभाषी कवि सम्मेलन का भी सफल आयोजन किया। 
 
 
कवि सम्मेलन में मौ क्युम , ज्योत्सना , अजय , रामकुमार सैनी , दीपराज विश्वास , भुवन जोशी , दीपचंद कौशल , मीनाक्षी वर्मा , शबनम शर्मा , अनुदीप भारद्वाज , अर्चना शर्मा , मान्या गुर्जर , ऋतु , सरला गौतम , साधना शर्मा ,अनिल शर्मा , शबाना , शुन्य विनोद , प्रताप पराशर , सुरेश जोशी , लायक राम भारद्वाज , दीन दयाल वर्मा और मुकेश सहोत्रा ने अपनी अपनी कविताएं प्रस्तुत करके श्रोताओं की वाहवाही लूटी। 
 
 
अंत में सभा अध्यक्ष कवि चीर आनन्द , दीन दयाल वर्मा और शबनम शर्मा ने अपने अपने वक्तव्यों में लेखन पाठन और साहित्य साधना में हमेशा एक सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम के अंत में शंखनाद संगठन  के महासचिव मो क्युम ने सभी उपस्थित लोगों का हार्दिक धन्यवाद किया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow