ग्लोबल प्लास्टिक प्रदूषण पर शिमला में हुआ मंथन , हिमाचल में प्रतिवर्ष बड़ी मात्रा में उत्पन्न हो रहा प्लास्टिक कचरा
उपायुक्त कार्यालय के रोजना हॉल में द इंटीग्रेटेड माउंटेन इनिशिएटिव (आईएमआई) के राज्य अध्याय - सतत विकास मंच हिमाचल प्रदेश द्वारा 'वैश्विक प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने' के विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पूर्व , उपायुक्त शिमला डॉ एस एन जोशी ने की। कार्यशाला में प्लास्टिक प्रदूषण की गंभीरता पर प्रकाश डाला गया तथा समाज में जागरूकता फैलाना और इसके समाधान के लिए विस्तृत विचार विमर्श किया गया
उपायुक्त कार्यालय के रोजना हॉल में द इंटीग्रेटेड माउंटेन इनिशिएटिव (आईएमआई) के राज्य अध्याय - सतत विकास मंच हिमाचल प्रदेश द्वारा 'वैश्विक प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने' के विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पूर्व , उपायुक्त शिमला डॉ एस एन जोशी ने की। कार्यशाला में प्लास्टिक प्रदूषण की गंभीरता पर प्रकाश डाला गया तथा समाज में जागरूकता फैलाना और इसके समाधान के लिए विस्तृत विचार विमर्श किया गया। द इंटीग्रेटेड माउंटेन इनिशिएटिव -एसडीऍफ़एचपी के सदस्यों एवं पर्यावरणविदों ने हाइब्रिड माध्यम से भी हिस्सा लिया तथा 'वैश्विक प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने' के विषय पर चर्चा की गई। इस दौरान प्लास्टिक कचरे के खतरों और इसके पर्यावरण, जैवविविधता तथा मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर चिंता व्यक्त की।
What's Your Reaction?

