18 हजार रुपए की रिश्वत लेते हैंडीक्राफ्ट हैंडलूम निगम चंबा के प्रभारी रंगे हाथों गिरफ्तार , जांच में जुटी विजिलेंस 

जिला मुख्यालय में आज सुबह विजिलेंस विभाग चम्बा की टीम ने हैंडीक्राफ्ट हैंडलूम निगम चम्बा के प्रभारी को 18 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कैफे रावी व्यू में आज सुबह छापेमारी के दौरान उन्होंने यह सफलता हासिल की। दरअसल एक प्रोजेक्ट के तहत हैंडीक्राफ्ट कॉरपोरेशन की तरफ से वर्कशॉप के दौरान मास्टर ट्रेनर से पैसे की मांग की गई थी जिसकी शिकायत उन्होंने विजिलेंस विभाग को की और शुक्रवार सुबह उसी के तहत कार्रवाई करते हुए इस अधिकारी को विजिलेंस विभाग ने रंगे हाथों पकड़ा है

Dec 27, 2024 - 17:37
Dec 27, 2024 - 17:45
 0  42
18 हजार रुपए की रिश्वत लेते हैंडीक्राफ्ट हैंडलूम निगम चंबा के प्रभारी रंगे हाथों गिरफ्तार , जांच में जुटी विजिलेंस 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - चम्बा  27-12-2024

जिला मुख्यालय में आज सुबह विजिलेंस विभाग चम्बा की टीम ने हैंडीक्राफ्ट हैंडलूम निगम चम्बा के प्रभारी को 18 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कैफे रावी व्यू में आज सुबह छापेमारी के दौरान उन्होंने यह सफलता हासिल की। दरअसल एक प्रोजेक्ट के तहत हैंडीक्राफ्ट कॉरपोरेशन की तरफ से वर्कशॉप के दौरान मास्टर ट्रेनर से पैसे की मांग की गई थी जिसकी शिकायत उन्होंने विजिलेंस विभाग को की और शुक्रवार सुबह उसी के तहत कार्रवाई करते हुए इस अधिकारी को विजिलेंस विभाग ने रंगे हाथों पकड़ा है। 

अब विजिलेंस विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है और व्यक्ति को आगे की कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।  मामले की पुष्टि करते हुए विजिलेंस विभाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि हैंडीक्राफ्ट कॉरपोरेशन निगम के एक अधिकारी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। इसकी शिकायत के आधार पर उन्होंने जाल बिछाया और आज कैफे रावी व्यू में उन्होंने 18000 रुपए की रिश्वत लेते इस अधिकारी को पकड़ा है और आगे की कार्रवाई जारी है। 

उन्होंने कहा कि शनिवार को विजिलेंस की टीम आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी। गौर हो कि भारत सरकार की ओर से ऐतिहासिक रंग महल स्थित हैंडलूम/हैंडीक्राफ्ट कारपोरेशन चंबा में तीन माह का प्रशिक्षण चला। इसमें मास्टर ट्रेनर को प्रति माह करीब 30,000 रुपये मेहनताना दिए जाने का प्रावधान रहा। शिकायतकर्ता मास्टर ट्रेनर अंकित वर्मा ने विजिलेंस विभाग चंबा को शिकायत सौंपी कि हैंडलूम/हैंडीक्राफ्ट कारपोरेशन चंबा का इंचार्ज उससे तीन माह के मेहनताने के रूप में 18 हजार रुपये की डिमांड कर रहा है। विजिलेंस की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मास्टर ट्रेनर से मिल कर उसे रावी व्यू कैफे में बुला कर केमिकल युक्त पैसों को उसे सौंपने को लेकर कहा। 

इसके बाद शिकायतकर्ता ने उसे चयनित जगह पर बुलाकर उसके हाथों में केमिकल लगे नोट जैसे ही पकड़ने के लिए बढ़ाए। वैसे ही विजिलेंस की टीम ने इंचार्ज को रंगे हाथ दबोच लिया। विजिलेंस की टीम ने सरकारी कर्मचारी से पैसों के लेनदेन को लेकर जानकारी मांगी। लेकिन, वह पूरी तरह से घबरा गया। इसके बाद टीम ने उसके केमिकल से हाथ धुलवाए तो उसके हाथों से रंग निकलने लगा। टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow