कास्टिंग काउच पर घिरी कांग्रेस , सिमी रोजबेल के आरोप , पार्टी में महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए करना पड़ता है समझौता  

कांग्रेस नेता सिमी रोजबेले को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। पार्टी ने सिमी पर ये एक्शन उनके कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोपों के बाद लिया है। रोजबेल ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस में नेतृत्व के करीबी लोगों को ही मौका मिलता है और यहां फिल्मी दुनिया जैसे काउसटिंग काउच होता है। रोज बेले ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए समझौता करना पड़ता है

Sep 2, 2024 - 19:46
Sep 2, 2024 - 20:08
 0  22
कास्टिंग काउच पर घिरी कांग्रेस , सिमी रोजबेल के आरोप , पार्टी में महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए करना पड़ता है समझौता  
न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली  02-09-2024

कांग्रेस नेता सिमी रोजबेले को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। पार्टी ने सिमी पर ये एक्शन उनके कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोपों के बाद लिया है। रोजबेल ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस में नेतृत्व के करीबी लोगों को ही मौका मिलता है और यहां फिल्मी दुनिया जैसे काउसटिंग काउच होता है। रोज बेले ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए समझौता करना पड़ता है। 
एक टीवी चैनल को दिए बयान में उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि कांग्रेस में महिलाओं को पुरुष नेताओं को इम्प्रेस करना पड़ता है। यहां टैलेंट का कोई काम नहीं। रोजबेले केरल की राजनीति की जाना माना चेहरा है और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ( एआईसीसी ) की भी सदस्य रहा चुकी हैं। यही कारण है कि उनके आरोपों को भाजपा ने हाथों हाथ लिया और कांग्रेस पर हमला करना शुरू कर दिया। 
आरोपों के बाद कांग्रेस पार्टी ने भी बयान जारी किया। पार्टी ने कहा कि केपीसीसी ( केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ) के राजनीतिक मामलों की समिति की महिला नेताओं , पदाधिकारियों और महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य ने संयुक्त रूप से राज्य नेतृत्व से सिमी के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया था , जिसके बाद उन्हें हटाया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow