नेशनल हाईवे पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के खिलाफ वाहन चालकों ने खोला मोर्चा , लगाए मुर्दाबाद के नारे 

हिमाचल प्रदेश में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नेशनल हाईवे 707 पर हो रहा भारी भूस्खलन के चलते शिलाई के समीप के पिछले तीन दिनों से करीब 400 से अधिक गाड़ियां फंसी हुई है। आलम यह है कि अभी तक शासन और प्रशासन दोनों सोए पड़े हैं। इस दौरान गुस्साए वाहन चालकों ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन के खिलाफ मोर्चा खोला और जमकर नारेबाजी की। वाहन चालकों का कहना है कि नेशनल हाईवे पिछले तीन दिनों से बंद पड़ा है , लेकिन उद्योग मंत्री ने सड़क बहाली के कोई भी प्रयास नहीं किए हैं

Sep 2, 2025 - 19:58
Sep 2, 2025 - 20:13
 0  146
नेशनल हाईवे पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के खिलाफ वाहन चालकों ने खोला मोर्चा , लगाए मुर्दाबाद के नारे 
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिलाई   02-09-2025
हिमाचल प्रदेश में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नेशनल हाईवे 707 पर हो रहा भारी भूस्खलन के चलते शिलाई के समीप के पिछले तीन दिनों से करीब 400 से अधिक गाड़ियां फंसी हुई है। आलम यह है कि अभी तक शासन और प्रशासन दोनों सोए पड़े हैं। इस दौरान गुस्साए वाहन चालकों ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन के खिलाफ मोर्चा खोला और जमकर नारेबाजी की। वाहन चालकों का कहना है कि नेशनल हाईवे पिछले तीन दिनों से बंद पड़ा है , लेकिन उद्योग मंत्री ने सड़क बहाली के कोई भी प्रयास नहीं किए हैं। 
हालत यह है कि जहां पर नेशनल हाईवे बंद है उसके करीब 10 किलोमीटर के दायरे में ना तो कोई खाने-पीने की व्यवस्था है और ना ही कोई ठहरने की व्यवस्था है जिसके चलते गाड़ियों में सैकड़ों लोग भूखे प्यासे 3 दिनों से सड़क खोलने का इंतज़ार कर रहे है। सड़क के दोनों छोर पर सैकडों गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हैं , बड़ी संख्या में सेब से लदी गाड़ियों में भरा सेब मंडी पहुँचने से पहले ही खराब हो जाएगा। गाड़ियों और बसों में तीन दिन से कैद सैकड़ो यात्री सड़क खुलने की राह देख रहे है। चौपाल की तरफ जा रहे यात्री ने बताया कि शिलाई क्षेत्र से मंत्री हर्षवर्धन चौहान के लिए बड़े शर्म की बात है कि तीन दिन से बंद सड़क को खुलवाने बिल्कुल असमर्थ है। सैकड़ो गाड़िया पिछले तीन दिन से सड़क की दोनों छोर पर खड़ी। 
रोहड़ू , चौपाल की तरफ जा रही बसों ओर गाड़ियों में सफर कर रहे सैकड़ो लोग अंदर ही कैद हो गए है। आसपास न तो कोई खानेपीने की व्यवस्था है न ही ठहरने की, ऐसे में बुजुर्ग, महिलाएं व  बच्चों को भूखे पेट इंतजार करने के सिवा कोई विकल्प नही है। यमुनानगर से जिला शिमला सेब लेने जा रहे मालिकों ने बताया कि पिछले तीन दिन से सड़क खुलने का इंतजार कर रहे है, खाने पीने की समस्याओं को लेकर बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का सबसे बड़ा गुस्सा नेताओं पर है। लोगों का कहना है कि इतनी भयावह स्थिति के बावजूद कोई भी जनप्रतिनिधि नेता लोग उनकी सुध लेने तक नहीं पहुँचे है। 
जाम में फसे गुसाए लोगो ने स्थानीय विधायक व प्रदेश में मंत्री के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए, हालांकि तीसरे दिन एसडीएम शिलाई मौका पर पहुँचे और सड़क बहाली का काम शुरू किया गया। एसडीएम शिलाई जसपाल सिंह ने बताया कि सड़क पिछले तीन दिन से भारी बारिश में हुए भूस्खलन के कर बंद है, लगातर हो रही बारिश के चलते सड़क से मलबा हटाते समय मशीनों को पहाड़ी से पत्थर का  खतरा बना हुआ है, जिसके कारण मार्ग को अब तक खोल नही पाए, उंन्होने बताया कि मौका पर सड़क बहाली का काम शुरू कर दिया गया है, जल्द मार्ग आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />