नशे के खिलाफ एकजुट हो सभी अधिकारी , जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र की बैठक में डीसी ने दिए निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र (एनकॉर्ड) की बैठक का आयोजन आज उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन सभागार में किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने की। उपायुक्त ने कहा कि जिला में बढ़ते नशे के चलन पर रोक लगाने के उद्देश्य से सभी विभागीय अधिकारी एवं हितधारक आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करें। बैठक में ड्रग-तस्करी से संबंधित विभिन्न मुद्दों और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें सभी अधिकारियों ने नशे के खिलाफ अपने विस्तृत सुझाव भी दिए

Feb 1, 2025 - 19:47
Feb 1, 2025 - 19:58
 0  34
नशे के खिलाफ एकजुट हो सभी अधिकारी , जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र की बैठक में डीसी ने दिए निर्देश
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  01-02-2025

जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र (एनकॉर्ड) की बैठक का आयोजन आज उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन सभागार में किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने की। उपायुक्त ने कहा कि जिला में बढ़ते नशे के चलन पर रोक लगाने के उद्देश्य से सभी विभागीय अधिकारी एवं हितधारक आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करें। बैठक में ड्रग-तस्करी से संबंधित विभिन्न मुद्दों और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें सभी अधिकारियों ने नशे के खिलाफ अपने विस्तृत सुझाव भी दिए। उपायुक्त ने कहा कि जिला शिमला में पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ प्रशंसनीय कार्य किया है और इसी दृष्टि से इसी माह ड्रग फ्री को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ताकि इसको व्यापक स्तर तक आगे बढ़ाया जा सके। 
उन्होंने कहा कि जिला में नशे की रोकथाम के लिए सभी को एकजुटता के साथ एवं संवाद स्थापित कर कार्य करने की आवश्यकता है। लोगों के बीच इस सन्दर्भ में जागरूकता लाना भी अत्यंत आवश्यक है ताकि बढ़ते नशे के चलन पर काबू पाया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला शिमला के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक का आयोजन किया जाएगा ताकि स्कूलों में बच्चों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा सके। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने नशे के खिलाफ चिकित्सा प्रणाली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की। उपायुक्त ने सभी उपमंडल दण्डाधिकारियों को उपमंडल स्तर पर नशे के खिलाफ मुहिम चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ यदि किसी के पास भी कोई जानकारी हो तो उसे साझा करें ताकि आने वाली पीढ़ी को नशे के जाल से बचाया जा सके। 
बैठक में पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी ने जिला शिमला में पुलिस विभाग द्वारा नशे के खिलाफ किये जा रहे कार्यों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ हम सभी को एकजुट होने की आवश्यकता  है ताकि नशे को ख़तम किया जा सके। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति नशे के खिआफ़ ड्रग फ्री ऍप पर जानकारी दे सकता है जिसमे जानकारी देने वाले व्यक्ति की गोपनीयता भी रहेगी। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा, उप-पुलिस अधीक्षक अमित ठाकुर, जिला से समस्त उपमंडल दण्डाधिकारी, डीएफओ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कल्याण अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow