सिरमौर के केएल जुनेजा को मिला चाणक्य अवार्ड , चंडीगढ़ में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया सम्मानित

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की उपतहसील नारग के अजगा गांव निवासी के केएल जुनेजा को समिट इंडिया ट्रस्ट को चंडीगढ़ में चाणक्य अवार्ड से सम्मानित किया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने उन्हें इस अवार्ड से नवाजा। चंडीगढ़ में आयोजित नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड सेरेमनी के दौरान यह सम्मान मिला

Apr 27, 2025 - 19:45
Apr 27, 2025 - 19:57
 0  43
सिरमौर के केएल जुनेजा को मिला चाणक्य अवार्ड , चंडीगढ़ में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया सम्मानित
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  27-04-2025
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की उपतहसील नारग के अजगा गांव निवासी के केएल जुनेजा को समिट इंडिया ट्रस्ट को चंडीगढ़ में चाणक्य अवार्ड से सम्मानित किया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने उन्हें इस अवार्ड से नवाजा। चंडीगढ़ में आयोजित नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड सेरेमनी के दौरान यह सम्मान मिला। 
इस मौके पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया व हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले करीब 150 लोगों को नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड देकर सम्मानित किया। इंजीनियर केएल जुनेजा दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) से अधीक्षण अभियंता के पद से सेवानिवृत हुए हैं। कुंदन लाल जुनेजा अजगा गांव के रहने वाले हैं और उन्होंने सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारंग से प्रारंभिक शिक्षा ली। 
जुनेजा ने वर्ष 1977 में मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की। पढ़ाई में कितने होनहार थे , इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है , उन्हें मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने नेशनल स्कॉलर घोषित किया। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी होते ही 18 वर्ष की आयु में यूपीएसई क्लीयर करके उन्होंने दिल्ली विकास प्राधिकरण में 13 फरवरी 1981 को ज्वाइन किया और करीब 42 साल की सेवा की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow