13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत जेपी नड्डा ने किया 38 सदस्यीय नई टीम का ऐलान , हिमाचल को नहीं मिला स्थान 

लोकसभा चुनाव-2024 और इसी साल 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आखिर कमर कस ली है। शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम की घोषणा की। केंद्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की सूची में कुल 38 नाम हैं, जिनमें नए व पुराने चेहरों का समन्वय बिठाया

Jul 29, 2023 - 19:45
 0  101
13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत जेपी नड्डा ने किया 38 सदस्यीय नई टीम का ऐलान , हिमाचल को नहीं मिला स्थान 
न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली  29-07-2023
लोकसभा चुनाव-2024 और इसी साल 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आखिर कमर कस ली है। शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम की घोषणा की। केंद्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की सूची में कुल 38 नाम हैं, जिनमें नए व पुराने चेहरों का समन्वय बिठाया गया है। नई टीम की लिस्ट के अनुसार बीएल संतोष राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बने रहेंगे। शिव प्रकाश को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। 
 
 
तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों डॉक्टर रमन सिंह, वसुंधरा राजे व रघुवर दास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। मध्यप्रदेश से सौदान सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कैलाश विजयवर्गीय को राष्ट्रीय महामंत्री का पद दिया गया है। कांग्रेस से आए एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। हरियाणा में पिछले विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का सेहरा कैलाश विजयवर्गीय के सिर बंधा था। तब से उन्हें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की टीम का हिस्सा माना जा रहा है। उसके बाद पश्चिम बंगाल जैसे महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई थी। 
 
 
भले ही बीजेपी बंगाल में सरकार नहीं बना सकी, लेकिन प्रमुख विपक्षी पार्टी बनकर उसने चौंकाया जरूर। इसके बाद कयास लग रहे थे कि कैलाश विजयवर्गीय का प्रभाव कम होगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। उन्हें पार्टी ने न केवल राष्ट्रीय महासचिव बनाए रखा, बल्कि मध्य प्रदेश चुनावों में अहम जिम्मेदारी दी गई है। मध्यप्रदेश के विदिशा से वरिष्ठ बीजेपी नेता सौदान सिंह संघ के करीबी हैं। एक दशक पहले राजनाथ सिंह के अध्यक्षीय कार्यकाल में उन्होंने राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री पद से इस्तीफा देकर चौंका दिया था। 
 
 
संघ से लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें मनाया और जिम्मेदारी कायम रखी थी। 20 साल तक उनके पास छत्तीसगढ़ का प्रभार रहा। पिछले साल उन्हें हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रभारी बनाया गया था। भले वहां पार्टी चुनाव हार गई और सरकार चली गई, पर सौदान का प्रभाव कायम है। इसी वजह से उन्हें अब भी उपाध्यक्ष कायम रखा गया है।
                                                                                           
3 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए
नाम प्रदेश
डॉ. रमन सिंह, विधायक छत्तीसगढ़
वसुंधरा राजे, विधायक राजस्थान
रघुबर दास झारखंड
सौदान सिंह मध्य प्रदेश
बैजयंत पांडा ओडिशा
सरोज पांडे, सांसद छत्तीसगढ़
रेखा वर्मा, सांसद उत्तर प्रदेश
डीके अरुण तेलंगाना
एम. चौबा एओ नगालैंड
अब्दुल्ला कुट्टी केरल
लक्ष्मीकांत बाजपाई, सांसद उत्तर प्रदेश
लता उसेंडी छत्तीसगढ़
तारिक मंसूर, विधान परिषद सदस्य उत्तर प्रदेश

आठ राष्ट्रीय महामंत्रियों के नाम का एलान
नाम प्रदेश
अरुण सिंह, सांसद उत्तर प्रदेश
कैलाश विजयवर्गीय मध्य प्रदेश
दुष्यंत कुमार गौतम दिल्ली
तरुण चुग पंजाब
विनोद तावड़े महाराष्ट्र
सुनील बंसल राजस्थान
संजय बंदी, सांसद तेलंगाना
राधामोहन अग्रवाल, सांसद उत्तर प्रदेश

13 राष्ट्रीय सचिवों के नाम भी घोषित
नाम प्रदेश
विजया राहटकर महाराष्ट्र
सत्या कुमार आंध्र प्रदेश
अरविंद मेनन दिल्ली
पंकजा मुंडे महाराष्ट्र
नरेंद्र सिंह रैना पंजाब
डॉ. अल्का गुर्जर राजस्थान
अनुपम हाज़रा पश्चिम बंगाल
ओमप्रकाश धुर्वे मध्य प्रदेश
ऋतुराज सिन्हा  बिहार
आशा लाकड़ा झारखंड
कामख्या प्रसाद तासा, सांसद असम
सुरेंद्र सिंह नागर, सांसद उत्तर प्रदेश
अनिल एंटनी केरल

इन्हें बनाया प्रदेश महामंत्री संगठन
नाम प्रदेश
फणींद्र नाथ शर्मा हरियाणा
जीआर रवींद्र राजू असम व त्रिपुरा
विवेक दधकर अंडमान निकोबार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow