42 पुलिस अधिकारियों को प्रोमोशन का तोहफा, 34 बने इंस्पेक्टर
हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने 34 सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति दी है। पुलिस मुख्यालय की ओर से इन पुलिस इंस्पेक्टर की तैनाती के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा ने 34 पुलिस सब इंस्पेक्टर की पदोन्नति के आदेश जारी
![42 पुलिस अधिकारियों को प्रोमोशन का तोहफा, 34 बने इंस्पेक्टर](https://youngvarta.com/uploads/images/202405/image_870x_6634c5e782744.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 03-05-2024
हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने 34 सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति दी है। पुलिस मुख्यालय की ओर से इन पुलिस इंस्पेक्टर की तैनाती के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा ने 34 पुलिस सब इंस्पेक्टर की पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं।
पदोन्नत किए गए पांच पुलिस इंस्पेक्टरों को विजिलेंस और तीन पुलिस इंस्पेक्टर को स्टेट सीआईडी में तैनात किया गया है। सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर बने रिंकू, नारायण सिंह व सुरजीत सिंह को कांगड़ा, तनुजा, मुनीष कुमार, लेखराज, अनिल कुमार व रूप सिंह को मंडी, अर्जुन सिंह को लाहुल-स्पीति, जगदीश कुमार व जनेश्वर ठाकुर को किन्नौर, जसवंत सिंह, जयंत करूण गौतम, अनिल कुमार, जीत राम, देवी सिंह और बलदेव सिंह को शिमला, रविंद्र पाल को सिरमौर और बलदेव सिंह को सोलन में तैनाती दी गई है।
इसके अलावा संचित कालिया, योगेश कुमार, सुमन बाला, परमजीत सिंह और प्रताप चंद को विजिलेंस में लगाया गया है। राम सिंह, संजीव कुमार व अशोक कुमार नेगी को राज्य सीआईडी मे नियुक्ति मिली है।
उधम सिंह को पुलिस जिला नूरपुर, सतपाल को पीटीसी, रामलाल व देवराज को छठी आईआरबीएन, भूपेंद्र सिंह को तृतीय आईआरबीएन, मूलराज को चतुर्थ आईआरबीएन और संजय कुमार को बद्दी में लगाया गया है।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)