45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप, जांच में जुटी खाकी 

प्रदेश के जिला स्तरीय ख्योड मेला स्थल में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान टेक सिंह 45 पुत्र नरगु राम निवासी कटवानू (घनियार) बालीचौकी मंडी के तौर पर हुई

Sep 16, 2023 - 13:22
 0  38
45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप, जांच में जुटी खाकी 

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    16-09-2023

प्रदेश के जिला स्तरीय ख्योड मेला स्थल में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान टेक सिंह 45 पुत्र नरगु राम निवासी कटवानू (घनियार) बालीचौकी मंडी के तौर पर हुई है। 

जानकारी के अनुसार टेक सिंह हलवाई का काम करता था। सुबह उसके साथी लेख राज निवासी सुंदरनगर ने उसे जगाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं जागा। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

गोहर पुलिस मौके पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow