800 करोड़ रुपये का नया कर्ज लेंगी हिमाचल सरकार, अधिसूचना जारी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने गुरुवार को 800 करोड़ रुपये का नया कर्ज लेने की अधिसूचना जारी की है। सचिव वित्त ने इसकी अधिसूचना जारी कर यह स्पष्ट किया है कि यह ऋण 15 साल की अवधि के लिए लिया जाएगा

Nov 9, 2023 - 19:59
 0  23
800 करोड़ रुपये का नया कर्ज लेंगी हिमाचल सरकार, अधिसूचना जारी

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    09-11-2023

हिमाचल प्रदेश सरकार ने गुरुवार को 800 करोड़ रुपये का नया कर्ज लेने की अधिसूचना जारी की है। सचिव वित्त ने इसकी अधिसूचना जारी कर यह स्पष्ट किया है कि यह ऋण 15 साल की अवधि के लिए लिया जाएगा। 

इसे 15 नवंबर 2038 तक चुकता किया जाएगा। इसके लिए 13 नवंबर को नीलामी होगी। इसमें स्पष्ट किया गया है कि इस कर्ज को लेेने के लिए भारत सरकार से अनुमति ले ली गई है। 

यह ऋण विकास कार्यों पर खर्च करने का दावा किया गया है। इससे पहले सरकार ने 12 अक्तूबर को भी 1000 करोड़ रुपये का ऋण लेने की अधिसूचना जारी की थी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow