दिव्यांग बच्चो के लिए प्री दीवाली सेलीब्रेशन, दिव्यांग बच्चो को लेकर सीएम गंभीर : सोलंकी 

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन स्थित आस्था स्कूल  ममें प्री दिवाली सेलिब्रेशन हुआ। यहां स्थानीय कांग्रेस विधायक  अजय सोलंकी ने  दिव्यांग बच्चों के साथ प्री दिवाली सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया

Nov 9, 2023 - 19:55
 0  13
दिव्यांग बच्चो के लिए प्री दीवाली सेलीब्रेशन, दिव्यांग बच्चो को लेकर सीएम गंभीर : सोलंकी 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    09-11-2023

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन स्थित आस्था स्कूल  ममें प्री दिवाली सेलिब्रेशन हुआ। यहां स्थानीय कांग्रेस विधायक  अजय सोलंकी ने  दिव्यांग बच्चों के साथ प्री दिवाली सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब द्वारा किया गया था।

कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब द्वारा जहां बच्चों को गिफ्ट वितरित किए गए वहीं इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने आस्था वेलफेयर सोसाइटी से जुड़े सभी बच्चों व प्रबंधको को दीवाली की बधाई दी। 

साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह दिव्यांग व अनाथ बच्चों को लेकर गंभीर और प्रदेश में सुखाश्रय योजना की शुरुआत एक सराहनीय कदम है।

उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को हर त्यौहार के मौके पर नकद राशि दी जाती है ताकि बच्चे हर त्योहार को सेलिब्रेट कर सके । विधायक अजय सोलंकी ने इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow