CAREER ACADEMY के छात्रों का  NEET परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन 

NEET 2024 परीक्षा में 4 विद्यार्थियों ने 600 से ज्यादा अंक प्राप्त किये। करियर अकादमी के 40 से अधिक छात्रो ने NEET की परीक्षा को उत्तीर्ण किया। जिसमें से 15 छात्रों को MBBS कॉलेज में प्रवेश मिलने की प्रचुर संभावना

Jun 5, 2024 - 15:34
 0  39
CAREER ACADEMY के छात्रों का  NEET परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     05-06-2024

NEET 2024 परीक्षा में 4 विद्यार्थियों ने 600 से ज्यादा अंक प्राप्त किये। करियर अकादमी के 40 से अधिक छात्रो ने NEET की परीक्षा को उत्तीर्ण किया। जिसमें से 15 छात्रों को MBBS कॉलेज में प्रवेश मिलने की प्रचुर संभावना है।

NEET परीक्षा 5 म‌ई 2024 को आयोजित की गई थी। जिसमें करियर अकादमी के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। NEET 2024 परीक्षा में 4 विद्यार्थियों ने 600 से ज्यादा अंक प्राप्त किये। जिसमें अभय प्रकाश 666 (KOLAR), अर्पिता 633 (NAINA TIKKER) मोहम्मद अरमान 620 (NAHAN) तृप्ति 603
(NAHAN) अंक लेकर NEET की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा यश शर्मा 585 (RONHAT), आदित्य शर्मा 567 (PAONTA SAHIB), निधि ठाकुर 549 (PAONTA SAHIB), वैशाली शर्मा 546 (SARAHAN), दीक्षा 530 (GAUNTH-BANETHI), प्रियांशी 529 (DHAULA KUAN), प्रांजल तोमर 522 (NAHAN), अभय पुंडीर 515 (NAHAN),
साक्षी 506 (NAHAN), विदुषी 506 (NAHAN) और वैशाली (TALLON WALA) ने अपने-अपने वर्ग में इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया। 

इन विद्यार्थियों ने अपने माता पिता व करियर अकादमी का सपना पूरा किया। इन विद्यार्थियों ने इस परीक्षा को उत्तीर्ण कर MBBS में अपना स्थान स्थापित किया है।हम हमारे छात्रो को इस मह्त्वपूर्ण कदम के लिए बधाई देते है और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते है।

छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय करियर अकादमी के निदेशक मनोज राठी व ललित राठी सहित अपने माता-पिता एवं करियर अकादमी के सभी अध्यापकों को दिया। करियर अकादमी के चेयरमैन एस. एस. राठी व प्रधानचर्या राजेश सोलंकी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow