अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला :पंजाबी व सूफी कलाकारों के साथ हिमाचली कलाकार मचाएंगे धमाल  

णुकाजी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में सिने जगत, पंजाबी व सूफी कलाकारों के साथ हिमाचली कलाकार धमाल मचाएंगे। 22 नवंबर को होने वाली सांस्कृतिक संध्या में सूफी गायक रजा हीर, बॉलीवुड गायिका सुजाता मजूमदार और पंजाबी गायक सोनू सुरजीत लोगों का मनोरंजन करेंगे

Nov 21, 2023 - 19:28
 0  58
अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला :पंजाबी व सूफी कलाकारों के साथ हिमाचली कलाकार मचाएंगे धमाल  

यंगवार्ता न्यूज़ - रेणुकाजी    21-11-2023

मां रेणुका व पुत्र परशुराम के आलौकिक और पारंपरिक मिलन का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला बुधवार से शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के अस्वस्थ होने के चलते सरकार की ओर से विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया देव पालकियों को कंधा देकर रवाना करेंगे।

रेणुकाजी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में सिने जगत, पंजाबी व सूफी कलाकारों के साथ हिमाचली कलाकार धमाल मचाएंगे। 22 नवंबर को होने वाली सांस्कृतिक संध्या में सूफी गायक रजा हीर, बॉलीवुड गायिका सुजाता मजूमदार और पंजाबी गायक सोनू सुरजीत लोगों का मनोरंजन करेंगे। 

पहले दिन हिमाचल के हमीरपुर जिले का लोकनृत्य दल भी प्रस्तुति देगा। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं  के स्वस्थ मनोरंजन के लिए रेणुकाजी विकास बोर्ड ने खास प्रबंध किए हैं। मेले में छह सांस्कृतिक संध्याएं होंगी। उन्होंने कहा कि रेणु मंच पर सिने जगत के पाश्व गायक, पंजाबी व हिमाचली कलाकार धूम मचाएंगे।

इनमें सूफी गायक रजा हीर, बॉलीवुड गायिका सुजाता मजूमदार, सोम चंद्रा, अर्शप्रीत कौर और अरीन अरोड़ा, पंजाबी गायक सोनू सुरजीत के अलावा हिमाचली लोक गायकों में कुलदीप शर्मा, विक्की चौहान, अनुज शर्मा, कुमार साहिल व दीपेश राही सहित अन्य कलाकारों को भी मौका दिया गया है। 

इनके अलावा हिमाचली कलाकारों में ममता भारद्वाज, राखी गौतम, वीरेंद्र शर्मा, विनोद रांटा, राजेश खदरई, अजय चौहान, कुलदीप धीमान, वर्षा ठाकुर, किशन वर्मा, हनी नेगी, रोहिणी डोगरा, डॉनी चौहान, अरूण जस्टा व रघुवीर ठाकुर हिमाचली लोक संस्कृति के दर्शन कराएंगे।

उपायुक्त ने बताया कि इसके अलावा एनजेडसीसी की ओर से प्रायोजित पंजाबी भंगडा, हरियाणवी घूमर, राजस्थानी कालबेलिया, उत्तराखंड हरोली और हरियाणा वीर धईया जैसी आकर्षक प्रस्तुतियां दर्शकों को मंत्र मुग्ध करेंगी। 27 नवंबर शाम 6:00 बजे रेणु मंच पर भगवान परशुराम की कथा का मंचन भी होगा, जो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow