अनिंयत्रित होकर 200 फीट खाई में गिरी गाड़ी, हादसे में चार मजदूरों की मौत

हादसे में पिकअप के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में 13 लोग सवार थे। तीन मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक मजदूर की अस्पताल में मौत हो गई। हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं। इनका आईजीएमसी अस्पताल में उपचार चल रहा

Dec 4, 2023 - 14:05
 0  109
अनिंयत्रित होकर 200 फीट खाई में गिरी गाड़ी, हादसे में चार मजदूरों की मौत

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     04-12-2023

शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के तहत सुन्नी के पास सड़क हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई। हादसा किंगल बसंतपुर सड़क पर डुमैहर पंचायत क्षेत्र में पेश आया। बताया जा रहा है कि मजदूर मंडी से सुन्नी आ रहे थे। कढारघाट के पास गाड़ी अनिंयत्रित होकर 200 फीट खाई में जा गिरी।  

हादसे में पिकअप के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में 13 लोग सवार थे। तीन मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक मजदूर की अस्पताल में मौत हो गई। हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं। इनका आईजीएमसी अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान गुलाम हसन उम्र 43 पुत्र ज्वालुउद्दीन, शब्बीर अहमद पुत्र बशीर अहमद, तालिब उम्र 23 पुत्र शफी, फरीद दीदड पुत्र गुलादीदड निवासी ब्लटैगुनाड, तहसील एवं जिला कुलगाम जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है। 

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी सुनील नेगी ने इसकी पुष्टि की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow